return to news
  1. Indraprastha Gas और Mahanagar Gas का शेयर 6% तक उछला, सरकार के इस नए नियम का असर

मार्केट न्यूज़

Indraprastha Gas और Mahanagar Gas का शेयर 6% तक उछला, सरकार के इस नए नियम का असर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 25, 2026, 12:15 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

West Asia में चल रहे संघर्ष की वजह से LPG और LNG की सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। खासकर Gulf क्षेत्र में ऊर्जा सुविधाओं को नुकसान और Strait of Hormuz जैसे अहम रास्तों में रुकावट की संभावना से सप्लाई लंबे समय तक प्रभावित हो सकती है।

शेयर सूची

Gas Distribution Companies

Gas Distribution Companies: इस तेजी के पीछे एक अहम वजह अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी युद्ध है।

आज 25 मार्च को सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों के शेयरों में तेजी नजर आ रही है। Indraprastha Gas का शेयर 2 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ 153.25 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा Mahanagar Gas के शेयरों में भी 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई और यह 988.25 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हो गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस तेजी के पीछे एक अहम वजह अमेरिका-इजरायल और ईरान में जारी युद्ध है। इसके अलावा सरकार ने नई गैस पॉलिसी भी जारी की है। इन दोनों वजहों से CGD कंपनियों को लेकर सेंटीमेंट पॉजिटिव हो गया है।

वेस्ट एशिया में युद्ध जारी

West Asia में चल रहे संघर्ष की वजह से LPG और LNG की सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। खासकर Gulf क्षेत्र में ऊर्जा सुविधाओं को नुकसान और Strait of Hormuz जैसे अहम रास्तों में रुकावट की संभावना से सप्लाई लंबे समय तक प्रभावित हो सकती है। ऐसे में घरेलू गैस कंपनियों के लिए अवसर बढ़ता है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

सरकार की नई पॉलिसी

इसी बीच सरकार ने “Switch to PNG” नाम का नया फ्रेमवर्क लागू किया है, जिसका मकसद है कि जहां पाइपलाइन की सुविधा मौजूद है, वहां उपभोक्ताओं को LPG से Piped Natural Gas (PNG) में शिफ्ट किया जाए। इससे CGD कंपनियों के लिए नए कनेक्शन जोड़ना आसान होगा और उनका बिजनेस तेजी से बढ़ सकता है।

नई पॉलिसी में जमीन मिलने में देरी, अप्रूवल में अड़चन और पाइपलाइन बिछाने में ज्यादा खर्च जैसी बड़ी समस्याओं को दूर करने की कोशिश की गई है। सरकार ने पूरी प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के लिए स्पष्ट नियम तय किए हैं, जिससे कंपनियां तेजी से अपना नेटवर्क बढ़ा सकें।

इस फ्रेमवर्क के तहत अगर किसी उपभोक्ता के इलाके में PNG की सुविधा उपलब्ध है और वह तीन महीने तक LPG से PNG में शिफ्ट होने के नोटिस का जवाब नहीं देता, तो उसकी LPG सप्लाई बंद की जा सकती है। ऑयल कंपनियां पहले सूचना देंगी और तय समय के बाद LPG सेवा रोक दी जाएगी।

काम को तेज करने के लिए टाइमलाइन तय

सरकार ने काम को तेज करने के लिए सख्त टाइमलाइन भी तय की है। जमीन या राइट ऑफ वे की मंजूरी तीन कार्य दिवस में देनी होगी और घरेलू PNG कनेक्शन दो दिन के भीतर उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा, स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, कम्युनिटी किचन और आंगनवाड़ी जैसी जगहों को भी पांच दिन के भीतर PNG कनेक्शन देने के निर्देश दिए गए हैं, जहां पाइपलाइन पहले से मौजूद है। Petroleum Ministry की Joint Secretary सुजाता शर्मा के अनुसार, करीब 60 लाख घरों को तुरंत PNG कनेक्शन दिया जा सकता है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि जहां सुविधा उपलब्ध है, वहां जल्द से जल्द PNG अपनाएं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख