return to news
  1. IndiGo की 550 से ज्यादा फ्लाइट्स हो चुकी हैं कैंसल, Interglobe Aviation के शेयरों में लगातार दूसरे दिन दिखी गिरावट

मार्केट न्यूज़

IndiGo की 550 से ज्यादा फ्लाइट्स हो चुकी हैं कैंसल, Interglobe Aviation के शेयरों में लगातार दूसरे दिन दिखी गिरावट

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 05, 2025, 09:22 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Interglobe Aviation (IndiGo) Shares: इंडिगो के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। क्रू मेंबर्स की किल्लत के चलते पिछले तीन दिनों में 550 से ज्यादा इंडिगो की डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसल हो चुकी हैं।

शेयर सूची

INDIGO
--
इंडिगो फ्लाइट

इंडिगो के शेयरों में दिख रही हलचल

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते लगातार तीसरे दिन पैसेंजरों को मुश्किलों को सामना करना पड़ा। गुरुवार को यह सिलसिला जारी रहा और एयरलाइन की 550 से अधिक डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया, जबकि कई फ्लाइट्स देर से रवाना होने से हजारों पैसेंजरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर 172 फ्लाइट्स समेत अलग-अलग एयरपोर्टों पर 550 से अधिक फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। इसका असर इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) के शेयरों पर भी देखने को मिला था। गुरुवार को इंटरब्लोब एविएशन के शेयर रेड में ट्रेड होते दिखे, और शुक्रवार को को भी यह सिलसिला जारी है। शुक्रवार को इंडिगो के शेयरों में .56% की गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद प्रति शेयर 30.50 रुपये का नुकसान देखने को मिला। इंडिगो के शेयर आज 5,406 रुपये पर ट्रेड हो रहे हैं, दिन बढ़ने के साथ इसमें और ज्यादा गिरावट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
इंडिगो की किस एयरपोर्ट पर हुई कितनी फ्लाइटें रद्द?

सूत्रों के अनुसार मुंबई एयरपोर्ट पर कम से कम 118 फ्लाइटें रद्द हुईं, बेंगलुरु में 100, हैदराबाद में 75, कोलकाता में 35, चेन्नई में 26 और गोवा में 11 फ्लाइटें रद्द हुईं। अन्य एयरपोर्ट्स पर भी फ्लाइट्स कैंसल होने की सूचना मिली है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक बयान में कहा, ‘इंडिगो में रद्द फ्लाइटों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है, जो प्रतिदिन लगभग 170-200 उड़ानों तक पहुंच रही है और यह सामान्य स्तर की तुलना में काफी अधिक है।’ देश के छह प्रमुख एयरपोर्ट्स- दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद के संयुक्त आंकड़ों के आधार पर एयरलाइन की समयपालन दर बुधवार को गिरकर 19.7% पर आ गई थी जबकि 2 दिसंबर को यह 35% थी।

क्यों इंडिगो को क्रू मेंबर्स की किल्लत का करना पड़ रहा है सामना?

समय पर उड़ानों के संचालन के लिए चर्चित इंडिगो के उड़ान प्रबंधन में आई इतनी बड़ी गिरावट पर यात्रियों के साथ विमानन क्षेत्र के हितधारक भी सवाल उठा रहे हैं। इंडिगो हाल के दिनों में क्रू मेंबर्स की भारी किल्लत का सामना कर रहा है। दरअसल उड़ान ड्यूटी की सीमा तय करने वाले नए एफडीटीएल नियम लागू होने के बाद से ही एयरलाइन क्रू मेंबर्स की कमी का सामना कर रही है। नए नियमों के तहत पायलटों के लिए वीकली रेस्ट समय बढ़ाया गया है और रात में लैंडिंग की संख्या सीमित की गई है ताकि उड़ान सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख