return to news
  1. IndiGo के CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, बुधवार को फोकस में रहेंगे शेयर

मार्केट न्यूज़

IndiGo के CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, बुधवार को फोकस में रहेंगे शेयर

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 10, 2026, 18:52 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IndiGo के शेयरों में आज 3.46 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 4382.45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। कंपनी ने बताया है कि Pieter Elbers के जाने के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया ने अंतरिम तौर पर एयरलाइन का मैनेजमेंट संभाला है।

शेयर सूची

IndiGo

पीटर एल्बर्स ने सितंबर 2022 में IndiGo के सीईओ का पद संभाला था।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी IndiGo के CEO पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड ने आज 10 मार्च को यह जानकारी दी। बता दें कि दिसंबर में एयरलाइन को एक बड़े संकट का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते 2500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई थी। इस घटना के बाद अब कंपनी के CEO ने इस्तीफा दिया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस अपडेट के बाद 11 मार्च को इंडिगो के शेयरों में हलचल दिख सकती है। इसके शेयरों में आज 3.46 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 4382.45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। कंपनी ने बताया है कि Pieter Elbers के जाने के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया ने अंतरिम तौर पर एयरलाइन का मैनेजमेंट संभाला है।

Pieter Elbers का कैसा रहा कार्यकाल

पीटर एल्बर्स ने सितंबर 2022 में IndiGo के सीईओ का पद संभाला था। उनके लगभग तीन साल के कार्यकाल में एयरलाइन ने कई बड़े लक्ष्य हासिल किए। कंपनी का रेवेन्यू 10 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया, फ्लीट बढ़कर 440 से ज्यादा एयरक्राफ्ट तक पहुंच गया और कंपनी ने एयरबस A320 फैमिली के 500 विमानों का ऐतिहासिक ऑर्डर भी दिया।

हालांकि इन उपलब्धियों के बावजूद उनका कार्यकाल पूरी तरह आसान नहीं रहा। दिसंबर 2025 में IndiGo को अपने इतिहास के सबसे बड़े फ्लाइट संकट का सामना करना पड़ा। यह संकट तब शुरू हुआ जब एयरलाइन पायलटों की थकान को रोकने के लिए बनाए गए नए नियमों को लागू करने में संघर्ष कर रही थी।

2500 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं

3 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच IndiGo को 2500 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और करीब 1900 उड़ानें देरी से चलीं। इस वजह से लगभग 3 लाख यात्रियों पर इसका असर पड़ा।

DGCA ने लगाया जुर्माना

इस मामले में विमानन नियामक DGCA ने IndiGo पर रिकॉर्ड 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया और सीधे सीईओ पीटर एल्बर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उस समय उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया था, लेकिन इस संकट ने समय पर उड़ान संचालन के लिए जानी जाने वाली IndiGo की प्रतिष्ठा को काफी नुकसान पहुंचाया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख