return to news
  1. InCred Holdings से Ardee Industries तक, 8 कंपनियों के IPOs को SEBI की हरी झंडी, जानिए क्या है प्लान

मार्केट न्यूज़

InCred Holdings से Ardee Industries तक, 8 कंपनियों के IPOs को SEBI की हरी झंडी, जानिए क्या है प्लान

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 09, 2026, 14:22 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

InCred Financial Services की यह इकाई InCred Holdings ने कॉन्फिडेंशियल रूट के जरिए ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किया था है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, इस IPO का साइज करीब ₹3,000 से ₹4,000 करोड़ के बीच हो सकता है।

IPO

Elevate Campuses आईपीओ के जरिए ₹2,550 करोड़ जुटाना चाहता है।

नए IPO को लेकर बाजार में हलचल तेज हो गई है। मार्केट रेगुलेटर SEBI ने कुल 8 कंपनियों को आईपीओ लाने के लिए मंजूरी दे दी है। ये कंपनियां मिलकर करीब ₹10,000 करोड़ जुटाने की योजना बना रही हैं। जिन कंपनियों को मंजूरी मिली है, उनमें InCred Holdings, Elevate Campuses, Laser Power and Infra, Ardee Industries, SEDEMAC Mechatronics, Aarvee Engineering Consultants, Shankesh Jewellers और Armee Infotech शामिल हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन सभी कंपनियों ने सितंबर से नवंबर 2024 के बीच अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था। SEBI ने 2 से 6 फरवरी के बीच इन DRHPs पर ऑब्जर्वेशन लेटर जारी की। इसका मतलब है कि अब कंपनियां IPO लॉन्च करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकती हैं।

InCred Holdings IPO

InCred Financial Services की यह इकाई InCred Holdings ने कॉन्फिडेंशियल रूट के जरिए ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किया था है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, इस IPO का साइज करीब ₹3,000 से ₹4,000 करोड़ के बीच हो सकता है।

Elevate Campuses IPO

स्टूडेंट हाउसिंग और K-12 एजुकेशन प्लेटफॉर्म Elevate Campuses आईपीओ के जरिए ₹2,550 करोड़ जुटाना चाहता है। यह IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा, यानी इसमें OFS (ऑफर फॉर सेल) शामिल नहीं है। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल K-12 एजुकेशन संस्थानों और कैंपस खरीदने, कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

Laser Power and Infra IPO

केबल और कंडक्टर बनाने वाली यह कंपनी ₹1200 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इसमें ₹800 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹400 करोड़ का OFS शामिल होगा, जिसे प्रमोटर्स बेचेंगे। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का उपयोग कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट कामों में किया जाएगा।

SEDEMAC Mechatronics IPO

ऑटो पार्ट्स और पावरट्रेन कंट्रोल सिस्टम बनाने वाली यह कंपनी ₹800 से ₹1,000 करोड़ जुटाना चाहती है। यह IPO पूरी तरह से OFS होगा, जिसमें प्रमोटर्स और निवेशक शेयरधारक 80.43 लाख शेयर बेचेंगे। इस इश्यू में कंपनी को कोई नया पैसा नहीं मिलेगा।

Ardee Industries IPO

Ardee Industries IPO में ₹320 करोड़ का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर्स द्वारा 3.76 करोड़ शेयरों का OFS शामिल है। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी करने, कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Armee Infotech IPO

इस आईपीओ के जरिए आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी ₹250 करोड़ जुटाएगी। यह IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा और इसमें कोई OFS नहीं होगा। जुटाई गई राशि का उपयोग वर्किंग कैपिटल बढ़ाने, कर्ज चुकाने और अन्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

Aarvee Engineering Consultants IPO

इस IPO के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टेंसी कंपनी ₹202.5 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी। इसके अलावा, एक प्रमोटर द्वारा 67.5 लाख शेयरों का OFS भी शामिल होगा।

Shankesh Jewellers IPO

Shankesh Jewellers IPO में कंपनी 3 करोड़ नए शेयर जारी करेगी और 1 करोड़ शेयर OFS के जरिए बेचे जाएंगे। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल ₹158 करोड़ का कर्ज चुकाने, ₹38 करोड़ की वर्किंग कैपिटल जरूरतें पूरी करने और सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए किया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख