return to news
  1. IDBI Bank Shares: सरकार बैंक में पब्लिक हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए OFS पर कर सकती है विचार, क्या शेयरों में दिखेगा एक्शन?

मार्केट न्यूज़

IDBI Bank Shares: सरकार बैंक में पब्लिक हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए OFS पर कर सकती है विचार, क्या शेयरों में दिखेगा एक्शन?

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 23, 2026, 08:18 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

IDBI Bank Shares: मौजूदा समय में आईडीबीआई बैंक में सार्वजनिक हिस्सेदारी केवल 5.29% है, जिससे बैंक की सही वैल्यूएशन करना मुश्किल हो जाता है। बाकी के शेयर बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पास हैं, जिसके पास 49.24% हिस्सेदारी और बैंक पर कंट्रोल है।

शेयर सूची

IDBI
--
IDBI बैंक

आज आईडीबीआई बैंकों के शेयरों में दिख सकता है असर

सरकार आईडीबीआई बैंक में सार्वजनिक हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए बिक्री पेशकश (Offer for Sale, OFS) के जरिए शेयर बेचने पर विचार कर सकती है। ऐसे में आज मार्केट खुलने पर आईडीबीआई बैंकों के शेयरों में कुछ हलचल देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक के शेयरों में कुछ तेजी देखने को मिली थी। शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक के शेयर 4.15% यानी कि 2.91 रुपये बढ़कर 73.07 प्रति शेयर पर क्लोज हुए थे। यह कदम उस कोशिश के बाद उठाया जा रहा है, जिसमें एलआईसी-कंट्रोल्ड बैंक में हिस्सेदारी बेचने की कोशिश असफल रही।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मौजूदा समय में आईडीबीआई बैंक में सार्वजनिक हिस्सेदारी केवल 5.29% है, जिससे बैंक की सही वैल्यूएशन करना मुश्किल हो जाता है। बाकी के शेयर बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पास हैं, जिसके पास 49.24% हिस्सेदारी और बैंक पर कंट्रोल है। वहीं, भारत सरकार की हिस्सेदारी 45.48% है। इस महीने की शुरुआत में सरकार और एलआईसी द्वारा संयुक्त रूप से धारित 60.72% बहुमत हिस्सेदारी की प्रस्तावित बिक्री को रद्द कर दिया गया था, क्योंकि कथित तौर पर दो संभावित खरीदारों की वित्तीय बोलियां आरक्षित मूल्य से कम थीं।

सूत्रों के अनुसार, आईडीबीआई बैंक में कम फ्री फ्लोट यानी सार्वजनिक हिस्सेदारी होने के कारण शेयर का सही मूल्य तय करना मुश्किल है। अगर इसे 10–15% तक बढ़ाया जाए तो शेयर का मूल्य निर्धारण अधिक भरोसेमंद और पारदर्शी हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि रणनीतिक बिक्री (ओएफएस) के एक या दो चरणों के बाद भी की जा सकती है। पिछले एक सप्ताह में आईडीबीआई बैंक के शेयरों के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो इसमें 9.31% यानी कि 7.51 रुपये तक की गिरावट देखी गई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
भाषा इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख