मार्केट न्यूज़
2 min read | अपडेटेड February 27, 2025, 17:55 IST
सारांश
आज की गिरावट के साथ Hyundai Motor India का मार्केट कैप घटकर 1.40 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। इसका 52-वीक हाई 1,968.8 रुपये और 52-वीक लो 1,610.15 रुपये है।
शेयर सूची
Hyundai Motor India का आईपीओ देश का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू था।
आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 1.40 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। इसका 52-वीक हाई 1,968.8 रुपये और 52-वीक लो 1,610.15 रुपये है।
हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ देश का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू था। इस आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस 1960 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। हालांकि, अब इस शेयर की कीमत इश्यू प्राइस से 12 फीसदी नीचे आ चुकी है।
हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग 22 अक्टूबर 2024 को हुई थी। इसने लिस्टिंग पर भी अपने निवेशकों को निराश किया था और यह करीब डेढ़ फीसदी के डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था।
MSCI के लेटेस्ट इंडेक्स रिव्यू के अनुसार हुंडई मोटर इंडिया को MSCI इंडिया इंडेक्स में जोड़ा जाएगा, जबकि अदाणी ग्रीन एनर्जी को इंडेक्स से हटा दिया जाएगा। MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में ये बदलाव 28 फरवरी 2025 के क्लोजिंग के बाद लागू होंगे।
हुंडई मोटर इंडिया का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) दिसंबर तिमाही में 19 फीसदी घटकर ₹1161 करोड़ रह गया। ऑटो कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में ₹1425 करोड़ का PAT दर्ज किया था।तीसरी तिमाही में कुल रेवेन्यू घटकर ₹16648 करोड़ रह गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में ₹16,875 करोड़ दर्ज किया गया था।
कंपनी पिछले 25 सालों से भारत में काम कर रही है और यह दक्षिण कोरिया की Hyundai Motor Group का हिस्सा है। यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ऑटो कंपनी है जो पैसेंजर व्हीकल बनाती है। कंपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ भरोसेमंद और इनोवेटिव कारें बनाती और बेचती है। इसके अलावा, यह ट्रांसमिशन और इंजन जैसे ऑटो पार्ट्स भी बनाती है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख