मार्केट न्यूज़
2 min read | अपडेटेड October 30, 2024, 11:59 IST
सारांश
Afcons Infrastructure का IPO (initial public offering) स्टेटस 30 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। इसके ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। NSE और BSE पर Afcons Infrastructure के शेयर 4 नवंबर को सुबह 10 बजे लिस्ट होंगे।
जानें, कैसे ऑनलाइन चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी Afcons का शेयर अलॉटमेंट 30 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। शापूरजी पल्लोंजी ग्रुप की यह कंपनी इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजिनियरिंग और कंस्ट्रक्शन का काम करती है।
नीलामी के दौरान ₹5,430 करोड़ की शेयर सेल के लिए 2.63 बार सब्सक्रिप्शन लिया गया था। ₹440-₹463 प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। ये नीलामी 22.78 करोड़ शेयर्स के लिए लगी।
गैर- संस्थागत इन्वेस्टर्स के लिए जितना हिस्सा रिजर्व किया गया था, उन्होंने उसका 5.05 गुना सब्सकाइब किया। वहीं, Qualified Institutional Buyers (QIBs) ने 94% सब्क्राइब किया।
सब्सकिप्शन खत्म होने के बाद इन्वेस्टर्स अब IPO अलॉटमेंट स्टेटस के फाइनल होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके स्टेटस को IPO रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। इसके अलावा लिंक इनटाइम इंडिया प्रा.लि., और BSE- NSE पोर्टल पर भी देखा जा सकता है।
NSE पर जाकर खोलें अलॉटमेंट स्टेटस पेज
अगर आपका अकाउंट पहले से है तो लॉग इन करें, नहीं तो साइन अप करें।
इशू नेम्स की ड्रॉप डाउन लिस्ट में से Afcons Infrastructure सिलेक्ट करें
अपना IPO ऐप्लिकेशन नंबर और PAN एंटर करें। Captcha वेरिफाई करते सबमिट कर दें।
शेयर अलॉटमेंट स्टेटस BSE पर भी चेक किया जा सकता है।
लिंक इनटाइम इंडिया के IPO पर जाएं।
पब्लिक इशू में से Afcons Infrastructure Ltd सिलेक्ट करें।
अपना ऐप्लिकेशन नंबर, डीपी/ क्लाइंट ID, अकाउंट नंबर/ IFCS/ PAN एंटर करके सबमिट कर दें।
IPO के लिए ₹1,250 करोड़ नए इक्विटी शेयर और ऑफर फॉर सेल के लिए ₹4180 करोड़ तक के शेयर तय किए गए हैं। इनका इस्तेमाल कंस्ट्रक्शन के लिए जरूरी इक्विपमेंट, लॉन्ग- टर्म कैपिटल, कर्ज चुकाने और सामान्य खर्च करने के लिए किया जाएगा। NSE और BSE पर Afcons Infrastructure के शेयर 4 नवंबर को सुबह 10 बजे लिस्ट होंगे।
लेखकों के बारे में
अगला लेख