return to news
  1. Studio LSD IPO allotment: शेयरों का अलॉटमेंट आज, NSE और Purva Sharegistry पर ऐसे चेक करें स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Studio LSD IPO allotment: शेयरों का अलॉटमेंट आज, NSE और Purva Sharegistry पर ऐसे चेक करें स्टेटस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 21, 2025, 09:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Studio LSD का IPO कुल 3.23 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसमें रिटेल निवेशकों का हिस्सा 4.58 गुना भर गया। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के हिस्से को 1.25 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के हिस्से को एक गुना सब्सक्रिप्शन मिला। यह आईपीओ 18 अगस्त से 20 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

Studio LSD IPO allotment

Studio LSD IPO allotment: लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 25 अगस्त तय की गई है।

Studio LSD IPO share allotment status: स्टूडियो एलएसडी के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 3.23 फीसदी सब्सक्राइब हो गया। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशक अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को आज 21 अगस्त को शेयर अलॉट किए जाएंगे। वहीं, लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 25 अगस्त तय की गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने इस आईपीओ में दांव लगाया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए ही अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको NSE या Purva Sharegistry (India) की वेबसाइट पर जाना होगा।

Studio LSD IPO: NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Studio LSD IPO: Purva Sharegistry पर ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले Purva Sharegistry की वेबसाइट पर अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके बाद उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें, जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।
  • इसके बाद एप्लिकेशन नंबर या PAN नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब सर्च बटन पर क्लिक करें।

Studio LSD IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Studio LSD का आईपीओ कुल 3.23 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसमें रिटेल निवेशकों का हिस्सा 4.58 गुना भर गया। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के हिस्से को 1.25 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के हिस्से को एक गुना सब्सक्रिप्शन मिला। यह आईपीओ 18 अगस्त से 20 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।

Studio LSD का बिजनेस

फरवरी 2017 में बनी स्टूडियो एलएसडी लिमिटेड एक मल्टीमीडिया प्रोडक्शन हाउस है, जो टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए ओरिजिनल कंटेंट तैयार करता है। यह कंपनी अपनी नवीन सोच, क्रिएटिव स्टोरीटेलिंग और बेहतरीन क्वालिटी वाले शो के लिए जानी जाती है। भारत में कई लोकप्रिय डिजिटल सीरीज़ बनाकर इसने दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई है।

कंपनी कंटेंट क्रिएशन की पूरी प्रक्रिया को संभालती है। इसमें नए आइडिया विकसित करना, कंटेंट का वितरण, प्रोजेक्ट के लिए फाइनेंस जुटाना, एक्टर्स और क्रू को हायर करना, लोकेशन तलाशना, सेट बनाना और बजट मैनेज करना शामिल है। इसके अलावा, यह प्रोडक्शन से लेकर पोस्ट-प्रोडक्शन तक के सभी चरणों पर बारीकी से काम करती है, जिससे दर्शकों को उच्च स्तर का और आकर्षक कंटेंट मिल सके।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख