return to news
  1. Shree Ram Twistex IPO में लगाया है अगर दांव, तो शेयर मिले या नहीं? फैसला होगा आज, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Shree Ram Twistex IPO में लगाया है अगर दांव, तो शेयर मिले या नहीं? फैसला होगा आज, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Namita Shukla

5 min read | अपडेटेड February 26, 2026, 13:29 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Shree Ram Twistex IPO: श्री राम ट्विस्टेक्स आईपीओ में अगर आपने दांव लगाया है, तो इसके शेयर आपको मिले हैं या नहीं, इसका फैसला आज हो जाएगा। आज इस पब्लिक इश्यू का अलॉटमेंट फाइनलाइज किया जाना है।

श्री राम ट्विस्टेक्स आईपीओ

श्री राम ट्विस्टेक्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज

Shree Ram Twistex IPO: क्या आपने श्री राम ट्विस्टेक्स आईपीओ में अपना दांव लगाया है, अगर आपने इस पब्लिक इश्यू के लिए बोली लगाई है, तो इसके शेयर आपको मिले हैं या नहीं? इसका फैसला आज हो जाएगा। आज देर शाम तक श्री राम ट्विस्टेक्स आईपीओ का अलॉटमेंट फाइनलाइज हो जाएगा। Shree Ram Twistex IPO 110.24 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें 110.24 करोड़ रुपये के 1.06 करोड़ शेयर जारी किए गए हैं। श्री राम ट्विस्टेक्स आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन विंडो 23 फरवरी से 25 फरवरी तक खुला था। श्री राम ट्विस्टेक्स आईपीओ बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग डेट 2 मार्च तय की गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
Shree Ram Twistex IPO का प्राइस बैंड और लॉट साइज

श्री राम ट्विस्टेक्स आईपीओ का प्राइस बैंड 95 से 104 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आवेदन के लिए लॉट साइज 144 था। रिटेल इन्वेस्टरों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 14,976 (144 शेयर) रुपये थी। sNII के लिए निवेश की कुल राशि 14 लॉट (2,016 शेयर) था, जिसकी वैल्यू 2,09,664 रुपये है, और bNII के लिए यह 67 लॉट (9,648 शेयर) था, जिसकी कीमत 10,03,392 रुपये है।

कैसे चेक कर सकेंगे BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस
  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

कैसे चेक कर सकेंगे NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस
  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

कैसे चेक कर सकेंगे Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस
  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Shree Ram Twistex IPO का कैसा रहा सब्सक्रिप्शन?

श्री राम ट्विस्टेक्स आईपीओ को 43.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। 25 फरवरी शाम 6:54:47 बजे (तीसरे दिन) तक, पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 76.63 गुना, QIB (एक्ज एंकर) कैटेगरी में 3.94 गुना और NII कैटेगरी में 220.30 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

Shree Ram Twistex IPO फंड का इस्तेमाल कहां होगा?

कंपनी निजी इस्तेमाल के लिए 6.1 मेगावाट सोलर पावर प्लांट के सेटअप के लिए, निजी उपयोग के लिए ही 4.2 मेगावाट विंड पावर प्लांट के सेटअप के लिए 39 करोड़ रुपये, कुछ कर्जे चुकाने के लिए 14.89 करोड़ रुपये और कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के लिए 44 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करेगी, जबकि कुछ फंड सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए भी इस्तेमाल किए जाएंगे।

Shree Ram Twistex IPO का GMP
www.investorgain.com के मुताबिक श्री राम ट्विस्टेक्स आईपीओ का जीएमपी (अनुमानित लिस्टिंग प्राइस) डिस्काउंट पर लिस्टिंग दर्शाता है। श्री राम ट्विस्टेक्स आईपीओ का कैप प्राइस 104 रुपये है। वर्तमान जीएमपी पर श्री राम ट्विस्टेक्स आईपीओ का अनुमानित लिस्टिंग वैल्यू महज 93 रुपये है। इस तरह से प्रति शेयर 11 रुपये का नुकसान फिलहाल होने की आशंका है।
(डिस्क्लेमरः जीएमपी एक अनौपचारिक इंडिकेटर है जो गैर-सूचीबद्ध शेयर ट्रेडिंग से हासिल होता है और मौजूदा मार्केट सेंटीमेंट को दर्शाता है। यह अस्थिर है और सेबी द्वारा विनियमित नहीं है, वास्तविक लिस्टिंग प्राइस फाइनल डिमांड, बाजार की स्थितियों और वैश्विक संकेतों के आधार पर अलग हो सकते हैं। पूर्वानुमानों की कैलकुलेशन ऊपरी मूल्य बैंड + जीएमपी के रूप में की जाती है।)
Shree Ram Twistex Ltd. के बारे में

श्री राम ट्विस्टेक्स कॉम्पैक्ट रिंग स्पन और कार्डेड यार्न समेत सूती धागों का निर्माण करती है, जिनमें कंघी किए हुए और कार्डेड दोनों प्रकार के धागे शामिल हैं। इन धागों का इस्तेमाल डेनिम, टेरी टॉवेल, शर्टिंग, शीटिंग, स्वेटर, मोजे, बॉटमवियर, होम टेक्सटाइल और इंडस्ट्रियल कपड़ों जैसे अलग-अलग प्रोडक्ट्स की बुनाई और सिलाई में किया जाता है। कंपनी एली ट्विस्ट (कंघी और कार्डेड), कॉम्पैक्ट स्लब यार्न और लाइक्रा-मिश्रित यार्न जैसे मूल्यवर्धित धागे भी देती है। कंपनी बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) मॉडल पर काम करती है - वस्त्र निर्माताओं, परिधान निर्यातकों, थोक खरीदारों और कपड़ा संसाधकों को प्रोडक्ट्स सप्लाई करती है। यह गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब सहित विभिन्न राज्यों के साथ-साथ दादरा और नगर हवेली के केंद्र शासित प्रदेश में भी प्रोडक्ट्स बेचती है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात भी करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख