return to news
  1. Hindustan Copper का शेयर 8 दिन में 40% कैसे चढ़ गया? क्या है पूरा मामला और क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?

मार्केट न्यूज़

Hindustan Copper का शेयर 8 दिन में 40% कैसे चढ़ गया? क्या है पूरा मामला और क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड December 30, 2025, 12:53 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Hindustan Copper share: इंटरनेशनल और घरेलू बाजारों में कॉपर की बढ़ती कीमतों का असर हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों पर दिख रहा है। MCX पर 31 दिसंबर डिलीवरी वाले कॉपर फ्यूचर्स करीब 4% चढ़कर ₹1,249.70 प्रति किलो तक पहुंच गए।

शेयर सूची

Hindustan Copper

Hindustan Copper: इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 50,377.12 करोड़ रुपये हो गया है।

Hindustan Copper share: देश की प्रमुख कॉपर प्रोड्यूसर कंपनी हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में आज 30 दिसंबर को लगातार आठवें कारोबारी दिन तेजी नजर आ रही है। इस दौरान स्टॉक ने 41.5 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। आज की बात करें तो यह स्टॉक BSE पर 6.90 फीसदी उछलकर 521.10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 50,377.12 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 545.95 रुपये और 52-वीक लो 183.90 रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कॉपर की बढ़ती कीमतों का असर

इंटरनेशनल और घरेलू बाजारों में कॉपर की बढ़ती कीमतों का असर हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों पर दिख रहा है। MCX पर 31 दिसंबर डिलीवरी वाले कॉपर फ्यूचर्स करीब 4% चढ़कर ₹1,249.70 प्रति किलो तक पहुंच गए। इस साल अब तक तांबे की कीमतों में 50% से ज्यादा की तेजी आ चुकी है और यह 2009 के बाद सबसे बड़ी सालाना बढ़त की ओर बढ़ रहा है। इसकी वजह टेक्नोलॉजी और एनर्जी ट्रांजिशन (जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल, रिन्यूएबल एनर्जी) सेक्टर्स से बढ़ती मांग और टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितताएं हैं।

एक्सपर्ट्स की राय

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, LME (लंदन मेटल एक्सचेंज) पर तांबे की कीमत पहली बार $12,000 प्रति टन के पार चली गई है और आने वाले समय में इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि तांबे की सप्लाई में दिक्कतें भी कीमतों को ऊपर ले जा रही हैं। चिली और इंडोनेशिया जैसे बड़े तांबा उत्पादक देशों में पर्यावरण से जुड़ी समस्याएं और ऑपरेशनल अड़चनें आई हैं, जिससे ग्लोबल सप्लाई टाइट हो गई है।

कहां तक जा सकता है कॉपर का भाव

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक JP Morgan की रिपोर्ट के अनुसार साल 2026 की दूसरी छमाही में तांबे की कीमत $12,500 प्रति टन तक जा सकती है। पूरे 2026 में औसतन कीमत $12,075 प्रति टन रहने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सप्लाई में भारी रुकावटों की वजह से बाजार काफी टाइट हो गया है।

Hindustan Copper को फायदा

इस तेजी का फायदा Hindustan Copper को भी मिला है। कंपनी ने हाल ही में Q2 FY26 के नतीजे जारी किए, जिसमें उसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 81% बढ़कर ₹183.79 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹101.67 करोड़ था।

कंपनी की ऑपरेशंस से आय भी मजबूत रही और यह 38.6% बढ़कर ₹718.04 करोड़ पहुंच गई। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹518.19 करोड़ थी। मजबूत नतीजों और तांबे की बढ़ती कीमतों के चलते Hindustan Copper के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख