return to news
  1. Aluminium Stocks: Hindalco, NALCO समेत कई शेयर 4% तक भागे, एल्यूमिनियम की कीमतों में तेजी का असर

मार्केट न्यूज़

Aluminium Stocks: Hindalco, NALCO समेत कई शेयर 4% तक भागे, एल्यूमिनियम की कीमतों में तेजी का असर

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 24, 2025, 11:15 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर Hindalco का शेयर करीब 4 फीसदी चढ़कर 823.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा, NALCO का शेयर 4 फीसदी से अधिक बढ़कर ₹237.62 रुपये पर और Vedanta का शेयर 2.79 फीसदी बढ़कर ₹497.50 पर पहुंच गया। लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पर एल्यूमिनियम की कीमतें $2850 प्रति टन के पार पहुंच गई हैं।

Stock Market: यूरोप में इस समय इको-फ्रेंडली या “ग्रीन” एल्यूमिनियम की भारी कमी देखी जा रही है।

Stock Market: यूरोप में इस समय इको-फ्रेंडली या “ग्रीन” एल्यूमिनियम की भारी कमी देखी जा रही है।

Aluminium Stocks: एल्यूमिनियम से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में आज 24 अक्टूबर को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। Hindalco Industries, नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) और Vedanta के शेयर शुरुआती कारोबार में 3 से 4 फीसदी तक उछल गए। दरअसल, इंटरनेशनल मार्केट में एल्यूमिनियम की कीमतों में तेजी आई है, क्योंकि इस समय ग्लोबल लेवल पर सप्लाई की कमी देखने को मिल रही है। यही वजह है कि आज एल्यूमिनियम स्टॉक्स चढ़ गए हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Hindalco समेत ये शेयर भागे

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर Hindalco का शेयर करीब 4 फीसदी चढ़कर 823.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा, NALCO का शेयर 4 फीसदी से अधिक बढ़कर ₹237.62 रुपये पर और Vedanta का शेयर 2.79 फीसदी बढ़कर ₹497.50 पर पहुंच गया। लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पर एल्यूमिनियम की कीमतें $2850 प्रति टन के पार पहुंच गई हैं।

अमेरिका की कंपनी Alcoa Corp के शेयरों में भी 12 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। कंपनी के CEO विलियम ओप्लिंगर ने कहा कि मौजूदा एल्यूमिनियम कीमतें और “मिडवेस्ट प्रीमियम” मिलकर आयात शुल्क के असर को पूरी तरह संतुलित कर रहे हैं। इस बयान के बाद वैश्विक बाजार में एल्यूमिनियम से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में सकारात्मक रुझान देखने को मिला।

यूरोप में एल्यूमिनियम की भारी कमी

यूरोप में इस समय इको-फ्रेंडली या “ग्रीन” एल्यूमिनियम की भारी कमी देखी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऊर्जा आपूर्ति में बाधाएं, उत्पादन इकाइयों की सीमित क्षमता और बिजली से जुड़ी तकनीकी खराबियों के कारण यूरोप में एल्यूमिनियम उत्पादन प्रभावित हुआ है। आइसलैंड और मोजाम्बिक में स्मेल्टिंग (गलाने वाले) प्लांट्स में बिजली की समस्या के चलते उत्पादन घटा दिया गया है।

आइसलैंड के नॉर्डुरल ग्रुंडार्टांगी स्मेल्टर ने बिजली उपकरण की खराबी के कारण अपना उत्पादन दो-तिहाई तक कम कर दिया है। वहीं, मोजाम्बिक में South32 की Mozal Smelter यूनिट भी बिजली सप्लाई समझौते को लेकर स्थानीय ऊर्जा कंपनी Eskom से विवाद में फंसी हुई है। इससे यूरोप के उद्योगों को ड्यूटी-फ्री ग्रीन एल्यूमिनियम की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इन सब कारणों से बाजार में यह आशंका गहराई है कि आने वाले महीनों में यूरोप में एल्यूमिनियम की गंभीर कमी हो सकती है। इसी सप्लाई संकट के डर से इंटरनेशनल मार्केट में एल्यूमिनियम की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिसका सीधा असर भारतीय कंपनियों के शेयरों पर भी देखा जा रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख