मार्केट न्यूज़

3 min read | अपडेटेड May 05, 2026, 11:21 IST
सारांश
शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज का दिन काफी अहम रहने वाला है। हीरो मोटोकॉर्प, एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पीएनबी समेत कई दिग्गज कंपनियों के बोर्ड की आज मीटिंग है। इस मीटिंग में वित्त वर्ष 2025-26 के नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड देने पर भी फैसला लिया जाएगा।

आज बोर्ड मीटिंग के बाद कई बड़ी कंपनियों के शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का तोहफा मिल सकता है।
मई का यह हफ्ता शेयर बाजार के निवेशकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आज देश की कई दिग्गज कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग में कंपनियां न सिर्फ अपनी चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय नतीजे पेश करेंगी, बल्कि अपने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड का भी एलान कर सकती हैं। इन कंपनियों की लिस्ट में ऑटो सेक्टर से लेकर बैंकिंग और इंजीनियरिंग सेक्टर के बड़े नाम शामिल हैं। बाजार के जानकारों का मानना है कि अच्छे नतीजों के साथ डिविडेंड का एलान निवेशकों के लिए सोने पर सुहागा जैसा साबित होगा।
टू-व्हीलर सेक्टर की दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प हमेशा से ही अपने निवेशकों को मोटा डिविडेंड देने के लिए जानी जाती है। इस साल भी कंपनी ने अब तक 110 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे दिया है। अगर पिछले सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 165 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। उससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 में 140 रुपये और वित्त वर्ष 2022-23 में 100 रुपये प्रति शेयर का भुगतान किया गया था। आज होने वाली मीटिंग में कंपनी एक और फाइनल डिविडेंड का एलान कर सकती है जिससे निवेशकों की कमाई और बढ़ सकती है।
इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने अब तक इस वित्त वर्ष के लिए कोई अंतरिम डिविडेंड नहीं दिया है। ऐसे में आज होने वाली बोर्ड मीटिंग काफी अहम है क्योंकि इसमें फाइनल डिविडेंड पर विचार किया जाएगा। पिछले दो सालों में कंपनी ने हर साल 34 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) भी डिविडेंड के मामले में पीछे नहीं है। इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में 25.30 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। लगातार बढ़ते मुनाफे को देखते हुए उम्मीद है कि इस बार भी कंपनी अपने निवेशकों को निराश नहीं करेगी।
बैंकिंग सेक्टर की बात करें तो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के निवेशकों को भी आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी बैंकों में पीएनबी ने पिछले कुछ समय में अपने डिविडेंड भुगतान में काफी सुधार किया है। जहां वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक ने केवल 0.65 रुपये का डिविडेंड दिया था, वहीं वित्त वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 2.90 रुपये प्रति शेयर हो गया था। इस साल भी बैंक के बेहतर ऑपरेशनल परफोर्मेंस को देखते हुए एक अच्छे डिविडेंड की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी मैरिको के बोर्ड की भी आज बैठक है जो पिछले साल 10.50 रुपये का डिविडेंड दे चुकी है।
आईटी सेक्टर की कंपनी कोफोर्ज डिविडेंड देने के मामले में काफी सक्रिय रही है। कंपनी ने साल 2025 के दौरान अलग-अलग महीनों में तीन बार 4 रुपये और एक बार 3.80 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया है। पिछले दो सालों में कंपनी ने कुल मिलाकर 76 रुपये प्रति शेयर का तगड़ा डिविडेंड अपने निवेशकों को बांटा है। इसके अलावा यूनाइटेड ब्रेवरीज, पूनावाला फिनकॉर्प और एसआरएफ (SRF) जैसी कंपनियां भी आज डिविडेंड पर फैसला लेंगी। एसआरएफ ने तो इस साल के लिए अब तक 9 रुपये का अंतरिम डिविडेंड पहले ही घोषित कर दिया है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs