return to news
  1. HDB Financial Q2: 15 अक्टूबर को होगी बोर्ड की बैठक, नतीजों के साथ डिविडेंड पर भी हो जाएगा फैसला

मार्केट न्यूज़

HDB Financial Q2: 15 अक्टूबर को होगी बोर्ड की बैठक, नतीजों के साथ डिविडेंड पर भी हो जाएगा फैसला

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 08, 2025, 17:56 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

HDB Financial Services ने 8 अक्टूबर को जारी एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि 15 अक्टूबर को होने वाली बैठक में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए अपने इक्विटी शेयरों पर अंतरिम डिविडेंड की घोषणा के प्रस्ताव पर विचार करेगा।

शेयर सूची

HDB Financial

HDB Financial के शेयरों की लिस्टिंग जुलाई 2025 में BSE और NSE पर हुई है।

HDB Financial Services Q2: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान करने की तैयारी में है। कंपनी ने बुधवार को कहा कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 15 अक्टूबर को होगी। इसमें 30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए कंपनी के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही बैठक में अंतरिम डिविडेंड के प्रस्ताव पर भी फैसला लिया जाएगा। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में आज 08 अक्टूबर को 0.61 फीसदी की गिरावट रही और यह स्टॉक BSE पर 736.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 61,126.62 करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HDB Financial Services ने फाइलिंग में क्या कहा?

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने 8 अक्टूबर को जारी एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि 15 अक्टूबर को होने वाली बैठक में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए अपने इक्विटी शेयरों पर अंतरिम डिविडेंड की घोषणा के प्रस्ताव पर विचार करेगा। अगर यह घोषणा की जाती है, तो 2 जुलाई 2025 को शेयर बाजारों में लिस्टिंग होने के बाद से यह कंपनी का पहला डिविडेंड होगा।

इससे पहले कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया था कि एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की सिक्योरिटीज में ट्रेडिंग की सुविधा उसके नामित कर्मचारियों और उनके निकट संबंधियों के लिए शुक्रवार, 17 अक्टूबर तक बंद रहेगी।

HDB Financial Services के शेयरों का प्रदर्शन

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों की लिस्टिंग जुलाई 2025 में BSE और NSE पर हुई है। इसकी लिस्टिंग पर IPO निवेशकों को 12.84 फीसदी का मुनाफा हुआ। 12500 करोड़ रुपये के इश्यू साइज वाले इस आईपीओ का ऑफर प्राइस 740 रुपये था। वहीं, इसके शेयरों की लिस्टिंग ₹835 के भाव पर हुई थी।

तिमाही नतीजों से पहले एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर अपने ऑफर प्राइस से नीचे 736.85 रुपये के भाव पर आ गया है। कंपनी का मार्केट कैप 61,126.62 रुपये है। पिछले एक महीने में इसके शेयरों में करीब 4 फीसदी की गिरावट आई है।

HDB Financial Services का Q1 रिजल्ट

FY26 की जून तिमाही में HDB Financial Services की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना 18% बढ़कर ₹2092 करोड़ हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह ₹1768 करोड़ थी। यह मुख्य रूप से ब्याज आय में 17.3% की सालाना बढ़ोतरी के कारण संभव हुआ, जो FY25 की पहली तिमाही के ₹3264 करोड़ की तुलना में ₹3831 करोड़ रही। तिमाही के दौरान कंपनी का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 7.6% पर स्थिर रहा, जबकि वित्त वर्ष 25 की जून तिमाही में यह 7.7% था। तिमाही का नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 581 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.4% घटकर 567 करोड़ रुपये रह गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख