return to news
  1. HAL ने पेश किए दमदार नतीजे, प्रॉफिट उछला, निवेशकों को मिलेगा 700% का तगड़ा डिविडेंड, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

मार्केट न्यूज़

HAL ने पेश किए दमदार नतीजे, प्रॉफिट उछला, निवेशकों को मिलेगा 700% का तगड़ा डिविडेंड, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड February 12, 2026, 14:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही के बेहतरीन नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर बढ़कर ₹1,866.66 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही बोर्ड ने हर शेयर पर ₹35 का भारी-भरकम अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

hal-q3-results-consolidated

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने पेश किए धमाकेदार तिमाही नतीजे।

डिफेंस सेक्टर की सरकारी महारत्न कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने आज अपने तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के बोर्ड ने आज हुई मीटिंग में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हुई तिमाही के कंसोलिडेटेड नतीजों को मंजूरी दी, जो निवेशकों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। इस तिमाही में कंपनी ने न केवल अपने नेट प्रॉफिट में बढ़त दर्ज की है, बल्कि शेयरधारकों को खुश करते हुए एक बड़े डिविडेंड का भी तोहफा दिया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में शानदार बढ़त

दिसंबर 2025 को समाप्त हुई इस तिमाही में HAL का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 1,86,666 लाख रुपये (करीब 1,866.66 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। अगर इसकी तुलना पिछले साल की इसी तिमाही से करें, जब कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,43,979 लाख रुपये था, तो इसमें करीब 29 पर्सेंट की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू भी इस दौरान काफी अच्छा रहा है और यह पिछले साल के 6,95,731 लाख रुपये से बढ़कर 7,69,880 लाख रुपये हो गया है। इसके अलावा कंपनी की 'अदर इनकम' में भी बड़ा उछाल आया है, जो 63,140 लाख रुपये से बढ़कर 91,380 लाख रुपये हो गई है। इस बढ़त ने कंपनी के कुल मुनाफे को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

निवेशकों के लिए बंपर डिविडेंड का ऐलान

नतीजों के साथ ही कंपनी के बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पहले अंतरिम लाभांश (डिविडेंड) की घोषणा कर दी है। कंपनी अपने हर 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले पूर्ण चुकता शेयर पर 35 रुपये का डिविडेंड देगी, जो कि 700 पर्सेंट होता है। इस डिविडेंड को पाने के लिए कंपनी ने 18 फरवरी 2026, बुधवार को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसका मतलब यह है कि जो निवेशक इस तारीख तक कंपनी के शेयर होल्ड करेंगे, उन्हें ही इस डिविडेंड का फायदा मिलेगा। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि इस डिविडेंड का भुगतान सभी योग्य शेयरधारकों को 14 मार्च 2026 या उससे पहले कर दिया जाएगा।

पिछले 9 महीने की गणित क्या बता रही?

अगर पूरे नौ महीनों (अप्रैल से दिसंबर 2025) के प्रदर्शन की बात करें, तो कंपनी ने कुल 4,91,948 लाख रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है, जो पिछले साल के 4,38,742 लाख रुपये के मुकाबले काफी ज्यादा है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी बढ़कर 19,14,642 लाख रुपये रहा है। इस दौरान प्रति शेयर कमाई यानी ईपीएस (EPS) भी पिछले साल के 21.53 रुपये से बढ़कर 27.91 रुपये पर पहुंच गई है।

कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि 1 अक्टूबर 2025 से सही एलिजिबल अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी की लिमिट 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। इस बदलाव की वजह से कंपनी पर 33,193 लाख रुपये की एडिशनल लायबिलिटी पड़ी है, जिसे इस अवधि के खर्चों में शामिल किया गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख