return to news
  1. HAL Q1 Results: Hindustan Aeronautics का नेट प्रॉफिट 4% घटा, लेकिन रेवेन्यू में 11% का उछाल

मार्केट न्यूज़

HAL Q1 Results: Hindustan Aeronautics का नेट प्रॉफिट 4% घटा, लेकिन रेवेन्यू में 11% का उछाल

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड August 12, 2025, 15:12 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

HAL Q1 Results: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) का रेवेन्यू सालाना 11% बढ़कर 4,819 करोड़ रुपये हो गया। नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 0.09 फीसदी की मामूली गिरावट है और यह 4442 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 2.97 लाख करोड़ रुपये है।

शेयर सूची

Hindustan Aeronautics

अप्रैल-जून तिमाही में Hindustan Aeronautics ने 1377 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया।

Hindustan Aeronautics Q1: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) ने आज 12 अगस्त को FY26 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 1377 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के 1436 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ से 4.4% कम है। इस बीच, कंपनी का रेवेन्यू सालाना 11% बढ़कर 4,819 करोड़ रुपये हो गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में 0.09 फीसदी की मामूली गिरावट है और यह 4442 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 2.97 लाख करोड़ रुपये है।

कैसे रहे नतीजे?

जून तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में लगभग 30% बढ़कर ₹1284 करोड़ हो गया। यह पिछले वर्ष इसी अवधि में ₹990 करोड़ था। इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 380 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 22.78% से बढ़कर 26.61% हो गया।

एनुअल डिफेंस प्रोडक्शन पहली बार ₹1.5 लाख करोड़ के पार

इस बीच, भारत का एनुअल डिफेंस प्रोडक्शन पहली बार ₹1.5 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि को देश के मजबूत होते डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस का स्पष्ट संकेत बताया। 2024-25 का आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष के ₹1.2 लाख करोड़ से 18% और 2019-20 के ₹79071 करोड़ से 90% अधिक है।

पिछले हफ्ते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने थल, जल और वायु सेना में सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए लगभग ₹67000 करोड़ मूल्य के कैपिटल अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी। इन मंजूरियों में भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए नए उपकरण और अपग्रेड के साथ-साथ सभी सेवाओं में मानवरहित प्रणालियां और रखरखाव पहल शामिल हैं।

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख