मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड February 04, 2025, 12:55 IST
सारांश
Gold Prices Today: घरेलू बाजार में सोने की कीमतें ₹84,000 प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गईं। इसके पहले सोने के दामों में सोमवार को ₹400 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट देखी गई थी।
सोने के दाम बढ़े, लेकिन चांदी की कमजोर मांग ने घटा रखी है कीमत
भारत के ज्यादातर शहरों में सोने के दाम (Gold Prices) मंगलवार, 4 फरवरी को ₹84,000 प्रति 10 ग्राम के ऊपर रहे। अमेरिकी डॉलर में होने वाले बदलाव और ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत $2,800 प्रति आउंस पहुंचने के चलते यह असर देखा गया है।
एशियाई कारोबार में अमेरिकी डॉलर 0.3% की गिरावट के साथ 109 के नीचे पहुंच गया। दरअसल, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donal Trump) ने ऐलान किया था कि कनाडा और मेक्सिको पर लगने वाले 25% टैरिफ को एक महीने के लिए टाल दिया गया है।
अमेरिकी डॉलर में होने वाले नुकसान से सोने के दाम उछल गए जिससे घरेलू बाजार में सोने की कीमतें ₹84,000 प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गईं। इसके पहले सोने के दामों में सोमवार को ₹400 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट देखी गई थी। ट्रेड वॉर्स को लेकर चल रही अटकलों ने यह असर पैदा किया था। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका अपने पड़ोसियों पर मंगलवार से ही टैरिफ लगाना शुरू कर देगा।
अमेरिकी डॉलर 1% से ज्यादा की बढ़त के साथ 109 पर पहुंचा था लेकिन ट्रंप के टैरिफ को टालने के ऐलान के बाद 108.99 पर जा गिरा। US dollar index 0.29% की गिरावट के साथ 108.67 पर पहुंच गया। वहीं, एशियाई ट्रेड में स्पॉट गोल्ड (Spot gold) का भाव 0.2% की बढ़त के साथ $2,820 प्रति आउंस पर पहुंच गया।
दिल्ली के बाजारों में 24K सोने के दाम ₹10 नीचे ₹84,190 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने के भाव ₹77,190 पर पहुंच गए। वहीं, मुंबई में भी 24K सोने के दाम ₹10 नीचे ₹84,040 प्रति 10 ग्राम और 22K सोना ₹77,040 प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया।
शहर | 22K सोना (10 ग्राम) | 24K सोना (10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹77,190 | ₹84,190 |
मुंबई | ₹77,040 | ₹84,040 |
चेन्नई | ₹77,040 | ₹84,040 |
कोलकाता | ₹77,040 | ₹84,040 |
भारत में घरेलू मांग के कमजोर होने के कारण चांदी के भाव (Silver Prices) में ₹100 की गिरावट देखी गई और ये ₹99,400 प्रति किलो पर पहुंच गई। इसके पहले मजबूत ग्लोबल ट्रेंड्स के चलते चांदी ₹99,500 प्रति किलो के भाव से ट्रेड हो रही थी।
वहीं, सोमवार को ग्लोबल मार्केट्स में चांदी $31 प्रति आउंस पर पहुंच गई थी। हालांकि, घरेलू बाजार में उद्योगों और सिक्का बनाने वालों के बीच मांग गिरने का नुकसान इसे झेलना पड़ा। वहीं, स्पॉट सिल्वर (Spot silver) एशियाई कारोबार में $31.61 प्रति आउंस पर रहा।
शहर | चाँदी की कीमत |
---|---|
दिल्ली | ₹99,400 |
मुंबई | ₹99,400 |
चेन्नई | ₹1,06,900 |
कोलकाता | ₹99,400 |
लेखकों के बारे में
अगला लेख