return to news
  1. Gold, Silver Rate Today (May 8): शुरुआती कोराबार में फिसलने के बाद उछला सोना, यहां चेक करें आज क्या हैं आपके शहर में दाम

मार्केट न्यूज़

Gold, Silver Rate Today (May 8): शुरुआती कोराबार में फिसलने के बाद उछला सोना, यहां चेक करें आज क्या हैं आपके शहर में दाम

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 08, 2025, 12:30 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में दोपहर को उछाल दर्ज किया गया। 24 कैरेट सोना ₹540 की बढ़त के साथ ₹99,183 प्रति 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोना ₹500 ऊपर ₹90,933 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। वहीं, चांदी के भावों में भी इजाफा दर्ज किया गया और देश के ज्यादातर शहरों में इसकी कीमत करीब 0.3% ऊपर ₹96,170 प्रति किलो रही।

फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बदलाव ना करने के फैसले के बाद शुरुआती कारोबार में धीमी हुई थी सोने की कीमतों की रफ्तार।

फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बदलाव ना करने के फैसले के बाद शुरुआती कारोबार में धीमी हुई थी सोने की कीमतों की रफ्तार।

Gold, Silver Price Today (May 8): भारतीय बाजारों में गुरुवार को सोने के भावों में बढ़त दर्ज की गई है। शुरुआती कारोबार के दौरान सुबह करीब 10 बजे सोने के भाव कुछ गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, 12 बजे के आसपास ये बुधवार की तुलना में ऊपर चढ़ते नजर आए। शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोना जहां ₹50/ 10 नीचे ₹97,360 प्रति 10 ग्राम पर था, वहीं 22 कैरेट सोना ₹89,247 प्रति 10 ग्राम पर नजर आया।

वहीं, करीब 12:10 बजे 24 कैरेट सोना ₹540 की बढ़त के साथ ₹99,183 प्रति 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोना ₹500 ऊपर ₹90,933 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। सुबह के कारोबार में गिरावट अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बेंचमार्क ब्याज दरों को जस-का-तस छोड़ने के फैसले के बाद दर्ज की गई थी।

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने का नकारात्मक असर भी सोने की कीमतों पर दिखाई दिया। हालांकि, कारोबार के तेजी पकड़ने के साथ ही कीमतें भी ऊपर की ओर चढ़ने लगीं।

भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव (8 मई)

भारतीय बाजारों की बात करें तो राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,183 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,933 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज की गई। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,037 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,787 प्रति 10 ग्राम रही।

चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,176 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,926 प्रति 10 ग्राम रही जबकि कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,035 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,785 प्रति 10 ग्राम रही।

भारत के प्रमुख शहरों में आज चांदी के भाव (8 मई)

चांदी की कीमतों में सुबह के कारोबार से ही इजाफा दर्ज किया गया। देश के ज्यादातर शहरों में इसकी कीमत करीब 0.3% ऊपर ₹96,170 प्रति किलो रही। जुलाई के डिलिवरी ट्रेड्स के लिए MCX Silver के भाव 0.35% ऊपर ₹96,066 प्रति किलो रहे।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी चांदी की कीमतों में 0.5% का इजाफा दर्ज किया गया और ये $32.9 प्रति ट्रॉय आउंस पर रहे। भारत के प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी की कीमत ₹1,02,200, मुंबई में ₹1,01,500, चेन्नई में ₹1,02,600 और कोलकाता में ₹1,03,000 दर्ज की गई।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।