मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड February 25, 2025, 15:23 IST
सारांश
Gold Price Today: अंतराष्ट्रीय स्तर पर बनी तनावपूर्ण स्थिति के चलते सोने के भावों में उछाल देखा गया है। वहीं, उद्योग में मांग बढ़ने से चांदी भी ऊपर चढ़ी है।
डॉलर की मजबूती ने सोने पर नहीं किया असर, चांदी में बढ़त को रोका।
भारत में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में बढ़त का दौर देखा गया। 25 फरवरी को ज्यादातर बाजारों में सोने के दाम बढ़ते हुए दिखे। इसके पहले ग्लोबल मार्केट्स में भी सोने की कीमतों में इजाफे का ट्रेंड रहा था। अंतरराष्ट्र्रीय स्तर पर व्यापारिक तनाव की स्थिति को देखते हुए सोने की कीमतों ने रफ्तार पकड़ा है।
वहीं, घरेलू बाजार में भी खुदरा विक्रेताओं और जौहरियों के बीच डिमांड बढ़ने से भी सोना ऊपर चढ़ा। इस पर एशियाई कारोबार में डॉलर की मजबूत होती स्थिति ने ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाया।
रूस के यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव के हालात लौट आए हैं। खासकर इसलिए क्योंकि अभी तक माना जा रहा था कि रूस शांति की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस घटनाक्रम के चलते हुए भी निवेशकों ने सोने का हाथ थाम रखा है।
घरेलू बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 24K सोने के भाव बढ़कर ₹87,880 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने के भाव ₹80,560 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचे। एक दिन पहले सोमवार को ही 24K के भाव ₹100 चढ़कर ₹87,870 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने के भाव भी ₹100 चढ़कर ₹80,550 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचे।
वहीं, शुरुआती एशियाई कारोबार में मंगलवार को स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.03% की गिरावट के साथ $2,953 प्रति आउंस पर जा पहुंची। इसके पहले सोने की कीमत ने अपने सबसे ऊंचे स्तर $2,956 प्रति आउंस को छुआ था।
दिल्ली के बाजारों में 24K सोना ₹88,030 प्रति 10 ग्राम और 22K सोना ₹80,700 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। दोनों में ₹10 की बढ़त दर्ज की गई।
शहर | 22K सोना (10 ग्राम) | 24K सोना (10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹80,700 | ₹88,030 |
मुंबई | ₹80,560 | ₹87,880 |
चेन्नई | ₹80,560 | ₹87,880 |
कोलकाता | ₹80,560 | ₹87,880 |
सोने की तरह ही चांदी भी ऊपर की ओर चढ़ती हुई नजर आ रही है। इसमें भी मंगलवार के शुरुआती कारोबार में करीब ₹100 की बढ़त देखी गई और यह ₹1,01,100 प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई। उद्योगों में बढ़ती डिमांड के चलते चांदी के भाव में उछाल देखा गया है।
इसके पहले सोमवार को ग्लोबल ट्रेंड्क की तर्ज पर चांदी में ₹500 की बढ़ोतरी देखी गई। अमेरिकी डॉलर की वापसी से इसकी कीमत में ज्यादा उछाल नहीं दिखा। स्पॉट सिल्वर की कीमत शुरुआती एशियाई कारोबार में 0.18% की बढ़त के साथ $32.42 प्रति आउंस पर जा पहुंची।
शहर | चाँदी की कीमत (प्रति किलोग्राम) |
---|---|
दिल्ली | ₹1,01,100 |
मुंबई | ₹1,01,100 |
चेन्नई | ₹1,08,100 |
कोलकाता | ₹1,01,100 |
लेखकों के बारे में
अगला लेख