return to news
  1. Gold-Silver में आज तेजी, निवेशकों को US फेड के मिनट्स का इंतजार, जियो-पॉलिटिक्स पर भी टिकी नजर

मार्केट न्यूज़

Gold-Silver में आज तेजी, निवेशकों को US फेड के मिनट्स का इंतजार, जियो-पॉलिटिक्स पर भी टिकी नजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 18, 2026, 12:33 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold-Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी के भाव में उछाल दिख रहा है। सोना 0.96 फीसदी बढ़कर 4,934.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, चांदी भी 2.47 फीसदी की बढ़त के साथ 75.66 डॉलर प्रति औंस पर था।

Gold-Silver

Gold-Silver: भू-राजनीतिक मोर्चे पर इरान और अमेरिका के बीच परमाणु बातचीत को लेकर कुछ सिद्धांतों पर सहमति बनी है।

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में आज 18 फरवरी को तेजी नजर आ रही है। कम ट्रेडिंग वॉल्यूम के बीच सोने में तेजी देखने को मिली। सोना पिछले सत्र में बने एक हफ्ते के निचले स्तर से उबर गया। बाजार की नजर अब US फेड (Federal Reserve) की जनवरी बैठक के मिनट्स पर है, जिससे ब्याज दरों को लेकर आगे के संकेत मिल सकते हैं। इसके अलावा जियो पॉटिलिकल टेंशन पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है, जिसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर दिख सकता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज क्या है सोने-चांदी का भाव?

आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने के भाव में 1670 रुपये या 1.10 फीसदी की तेजी है और यह 153088 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी तरफ चांदी भी MCX पर 3.42 फीसदी या 7828 रुपये उछलकर 236610 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी के भाव में उछाल दिख रहा है। सोना 0.96 फीसदी बढ़कर 4,934.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, चांदी भी 2.47 फीसदी की बढ़त के साथ 75.66 डॉलर प्रति औंस पर था।

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई स्थित केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर Ajay Kedia ने कहा कि आज सोने को $4,850 के ऊपर सपोर्ट मिला है और यह गिरावट के बाद तकनीकी उछाल है। पिछली गिरावट की वजह जियो-पॉलिटिकल टेंशन में कुछ कमी आना था। उन्होंने कहा कि निवेशक अब फेड की जनवरी बैठक के मिनट्स का इंतजार कर रहे हैं।

निवेशक शुक्रवार को आने वाले अमेरिका के पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) डेटा पर भी नजर रखेंगे, जिससे यह संकेत मिल सकता है कि इस साल ब्याज दरें किस दिशा में जा सकती हैं। बाजारों को फिलहाल उम्मीद है कि फेड जून में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। यह अनुमान CME FedWatch टूल के आंकड़ों पर आधारित है। आमतौर पर बिना ब्याज देने वाला सोना कम ब्याज दर वाले माहौल में अच्छा प्रदर्शन करता है।

Austan Goolsbee, जो शिकागो फेड के अध्यक्ष हैं, ने कहा कि अगर महंगाई फिर से 2% के लक्ष्य की ओर बढ़ती है, तो इस साल कई और रेट कट्स को मंजूरी मिल सकती है। वहीं, फेड के गवर्नर Michael Barr ने कहा कि महंगाई को लेकर जोखिम अभी बने हुए हैं, इसलिए अगली ब्याज दर कटौती काफी समय बाद भी हो सकती है।

जियो पॉलिटिक्स में क्या हो रहा है?

भू-राजनीतिक मोर्चे पर इरान और अमेरिका के बीच परमाणु बातचीत को लेकर कुछ सिद्धांतों पर सहमति बनी है, लेकिन ईरान के विदेश मंत्री ने साफ किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि कोई समझौता तुरंत होने वाला है। इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन पर तेजी से समझौता करने का दबाव बना रहे हैं, क्योंकि यूक्रेन और रूस के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से जिनेवा में शांति वार्ता चल रही है।

StoneX के सीनियर एनालिस्ट Matt Simpson का कहना है कि सोने में तेजी सीमित रह सकती है और गिरावट पर खरीदारी आएगी। उनके मुताबिक, निकट भविष्य में सोना $4,700 से $5,100 के दायरे में रह सकता है। बता दें कि प्लैटिनम 2% बढ़कर $2,047.75 पर पहुंच गया, वहीं पैलेडियम भी 2.4% चढ़कर $1,722.22 प्रति औंस हो गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख