मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड February 10, 2025, 13:20 IST
सारांश
Gold Prices Today: बीते शुक्रवार को सोने के भाव में ज्यादा अंतर नहीं देखा गया था। हालांकि, बाकी हफ्ते के ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को मुंबई में इसके दाम में ₹160 की बढ़त दर्ज की गई थी और यह ₹86,670 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।
दाम बढ़ने, मांग घटने का सोने-चांदी पर उलटा असर।
पिछले हफ्ते तेजी पकड़ रहे सोने के भाव सोमवार को शुरुआती कारोबार में नीचे खिसक गए। डॉलर के कमजोर पड़ने से सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा था लेकिन अंतरराष्ट्रीय व्यापार में ट्रेड वॉर जैसे तनावपूर्ण हालातों की आशंका के बीच अमेरिकी डॉलर मजबूत होने लगा। वहीं, सोने की कीमतें ज्यादा बढ़ने का नकारात्मक असर इसकी मांग पर देखा। डिमांड गिरने से भी कीमतों में गिरावट देखी गई है।
बीते शुक्रवार को सोने के भाव में ज्यादा अंतर नहीं देखा गया था। हालांकि, बाकी हफ्ते के ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को मुंबई में इसके दाम में ₹160 की बढ़त दर्ज की गई थी और यह ₹86,670 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं, 22K सोना ₹150 की बढ़त के साथ ₹79,450 प्रति 10 ग्राम पर था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार से स्टील और एल्युमिनियम आयात पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि अभी और आयात शुल्क का ऐलान किया जाएगा। कुछ हफ्ते पहले चीन, कनाडा और मेक्सिको पर ऐसे ही टैरिफ जड़ने के बाद अब एक बार फिर ट्रेड वॉर को लेकर चिंता होने लगी है।
शुरुआती एशियाई ट्रेड में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 0.35% की बढ़त के साथ 108.42 पर पहुंच गया जबकि स्पॉट गोल्ड सोमवार को 0.49% की बढ़त के साथ $2,874 प्रति आउंस पर रहा।
दिल्ली के बाजारों में 24K सोने के दाम ₹10 गिरकर ₹86,810 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए जबकि 22K सोना ₹79,590 प्रति 10 ग्राम पर रहा। मुंबई में 24K सोना गिरकर ₹86,660 प्रति 10 ग्राम पर और 22K सोना ₹79,440 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
शहर | 22K सोना (10 ग्राम) | 24K सोना (10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹79,590 | ₹86,810 |
मुंबई | ₹79,440 | ₹86,660 |
चेन्नई | ₹79,440 | ₹86,660 |
कोलकाता | ₹79,440 | ₹86,660 |
सोमवार को शुरुआती कारोबार में चांदी के भावों में भी गिरावट दर्ज की गई। यह ₹100 नीचे ₹99,400 प्रति किलो पर जा गिरी। इसके पीछे भी डॉलर का मजबूत होना एक बड़ा कारण रहा।
घरेलू मांग इसका मुकाबला नहीं कर सकी जिसके दम पर शनिवार को यह ₹100 बढ़कर ₹99,500 प्रति किलो पर पहुंच गई थी। शुरुआती एशियाई कारोबार में सोमवार को स्पॉट सिल्वर 0.44% की बढ़त के साथ $31.95 प्रति आउंस पर जा पहुंचा।
शहर | चाँदी की कीमत (प्रति किलो) |
---|---|
दिल्ली | ₹99,400 |
मुंबई | ₹99,400 |
चेन्नई | ₹1,06,900 |
कोलकाता | ₹99,400 |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख