मार्केट न्यूज़
4 min read | अपडेटेड February 28, 2025, 14:26 IST
सारांश
Gold-Silver Price Today: भारत के ज्यादातर शहरों में सोने के भाव पिछले कुछ वक्त रेकॉर्ड हाई लेवल पर रहने के बाद गिरावट के साथ चल रहे हैं। कमजोर घरेलू मांग के अलावा वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती जैसी वजहों से सोने की कीमतें सिमटी हुई हैं। वहीं, चांदी के भाव में भी डिमांड कम होने का नकारात्मक असर देखा जा सकता है।
मांग गिरी, डॉलर मजबूत, सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी।
भारत के ज्यादातर शहरों में सोने के भावों में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार, 28 फरवरी को लगातार तीसरे दिन सोने के दाम नीचे लुढ़क गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी घाटे का असर घरेलू बाजार में भी दिखाई दे रहा है।
ग्लोबल मार्केट्स में सोने का भाव $2,900 प्रति आउंस की कीमत से नीचे हफ्ते में सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका में PCE मूल्य सूचकांक से जुड़ा जरूरी डेटा सामने आने वाला है। इससे फेडरल बैंक के ब्याज दरों में कटौती के रुख का पता चल सकता है। इसका असर बाजार पर भी जारी है।
शुक्रवार को शुरुआती एशियाई कारोबार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.14% की गिरावट के साथ $2,872 प्रति आउंस पर आ गई। इसके अलावा घरेलू बाजार में खुदरा विक्रेताओं और जौहरियों की ओर से मांग में कमी भी कीमतों में गिरावट के लिए जिम्मेदार समझी जा रही है।
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 24K सोने की कीमत खिसककर ₹87,370 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, 22K सोना भी लुढ़ककर ₹80,090 प्रति 10 ग्राम पर आ गिरा। इसके पहले गुरुवार को 24K सोने में ₹440 की गिरावट दर्ज की गई थी जबकि 22K सोना भी ₹400 से नीचे आ गया था।
शुक्रवार को दिल्ली के बाजारों में 24K सोने की कीमत ₹87,520 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने की कीमत ₹80,240 प्रति 10 ग्राम पर आ गई। दोनों के भाव में ₹10 की गिरावट देखी गई।
शहर | 22K सोना (10 ग्राम) | 24K सोना (10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹80,240 | ₹87,520 |
मुंबई | ₹80,090 | ₹87,370 |
चेन्नई | ₹80,090 | ₹87,370 |
कोलकाता | ₹80,090 | ₹87,370 |
देश के ज्यादातर बड़े शहरों में चांदी के भावों में भी ₹100 की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में चांदी के भाव ₹97,900 प्रति किलो रहे। वहीं, अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने से चांदी की स्थिति कमजोर हुई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चीन पर मार्च से अतिरिक्त 10% शुल्क लगाने की चेतावनी दी है और अप्रैल से यूरोप पर जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। इससे वैश्विक ग्रोथ को लेकर चिंता पैदा हो गई है।
आर्थिक वृद्धि की रफ्तार धीमी होने से उद्योगों में चांदी की डिमांड पर नकारात्मक असर हो सकता है। हालांकि, शुरुआती एशियाई कारोबार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.3% बढ़कर $31.35 प्रति आउंस पर पहुंच गई थी।
शहर | चाँदी की कीमत (प्रति किलोग्राम) |
---|---|
दिल्ली | ₹97,900 |
मुंबई | ₹97,900 |
चेन्नई | ₹1,05,900 |
कोलकाता | ₹97,900 |
इस हफ्ते मंगलवार से ही सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है जबकि पिछले हफ्ते यह अपने रेकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया था। घरेलू बाजार में कीमतें ग्लोबल ट्रेंड्स के साथ ही ऊपर-नीचे चल रही हैं। अमेरिकी डेटा आने के पहले वैश्विक कीमतों में भी गिरावट ही रही। उधर, उद्योगों में डिमांड के कमजोर होने से चांदी के भाव भी गिरे रहे।
तारीख | 22K सोना (10 ग्राम) | 24K सोना (10 ग्राम) | चाँदी की कीमत (प्रति किलोग्राम) |
---|---|---|---|
28 फरवरी | ₹80,090 | ₹87,370 | ₹97,900 |
27 फरवरी | ₹80,100 | ₹87,380 | ₹98,000 |
26 फरवरी | ₹80,500 | ₹87,820 | ₹98,000 |
25 फरवरी | ₹80,750 | ₹88,090 | ₹1,01,000 |
24 फरवरी | ₹80,550 | ₹87,870 | ₹1,01,000 |
22 फरवरी | ₹80,450 | ₹87,770 | ₹1,00,500 |
21 फरवरी | ₹80,250 | ₹87,750 | ₹1,00,400 |
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।
लेखकों के बारे में
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।