मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड February 17, 2025, 13:06 IST
सारांश
Gold-Silver Price Today: डॉलर के कमजोर होने के चलते सोने को फायदा तो मिला है लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों ने निवेशकों को पसोपेश में डाल रखा है।
घरेलू मांग में गिरावट ने पहुंचाया सोने-चांदी की कीमतों को नुकसान।
भारतीय बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू बजार में खुदरा विक्रेताओं और जेवर के व्यापारियों के बीच डिमांड कम होने के कारण सोने के भाव ₹86,060 प्रति 1 ग्राम पर आ गिरे।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत $2,900 प्रति आउंस के नीचे सरक गई। दरअसल, अमेरिका और रूस के बीच शांति वार्ता के चलते व्यापार में तनाव की स्थिति भी हल्की होती नजर आ रही है।
डॉलर के कमजोर होने के चलते सोने को फायदा तो मिला है लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों ने निवेशकों को पसोपेश में डाल रखा है।
सोमवार को शुरुआती एशियाई कारोबार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.57% ज्यादा $2,899 प्रति आउंस रही।
दिल्ली के बाजारों में 24K सोने की कीमत ₹86,210 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने की कीमत ₹79,040 प्रति 10 ग्राम रही। दोनों में ही ₹10 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मुंबई में 24K सोने के भाव ₹86,060 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने के भाव ₹78,890 प्रति 10 ग्राम रहे।
इसके पहले शनिवार को मुंबई और दूसरे शहरों में सोने के भाव ₹1,090 की गिरावट के साथ ₹86,070 प्रति 10 ग्राम पर आ गए थे। ग्लोबल ट्रेंड्स के कमजोर पड़ने के कारण भारत में भी यह असर देखा गया था। 22K सोने की कीमत भी ₹1,000 की गिरावट के साथ ₹78,900 प्रति 10 ग्राम पर आ गई थी।
शहर | 22K सोना | 24K सोना |
---|---|---|
दिल्ली | ₹79,040 | ₹86,210 |
मुंबई | ₹78,890 | ₹86,060 |
चेन्नई | ₹78,890 | ₹86,060 |
कोलकाता | ₹78,890 | ₹86,060 |
चांदी के भाव भी सोमवार को नीचे गिरते नजर आए। उद्योगों और सिक्के बनाने वालों के बीच मांग के कम होने के चलते चांदी ₹100 खिसककर ₹1,00,400 प्रति किलो पर आ गई।
वहीं, ग्लोबल मार्केट में इसे डॉलर कमजोर होने का फायदा मिला जिसके कारण घरेलू बाजार में डिमांड गिरने से होने वाले नुकसान का असर भी सीमित रहा। शुरुआती एशियाई कारोबार में स्पॉट सिल्वर की कीमत में 0.88% का इजाफा हुआ और यह $32.41 प्रति आउंस पर पहुंच गई।
शहर | चाँदी की कीमत |
---|---|
दिल्ली | ₹1,00,400 |
मुंबई | ₹1,00,400 |
चेन्नई | ₹1,07,900 |
कोलकाता | ₹1,00,400 |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख