मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड February 14, 2025, 15:39 IST
सारांश
Gold Price Today: खुदरा निवेशकों और जूलरी निर्माताओं के बीच मांग की रफ्तार में तेजी आने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है।
शादी के मौसम में घरेलू मांग ने चढ़ा रखी हैं सोने की कीमतें।
सोने की कीमतों में शुक्रवार को सुबह के कारोबर में कुछ बढ़त होते देखी गई। अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और शादियों के मौसम में घरेलू मांग के बढ़ने से देश में सोने के भाव ₹87,060 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।
खुदरा निवेशकों और जूलरी निर्माताओं के बीच मांग की रफ्तार में तेजी आने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है। वहीं, अमेरिकी डॉलर भी दूसरी करंसी बास्केट की तुलना में 107.12 अंक नीचे खिसक गया। इससे भी स्थानीय कीमतें बढ़ती दिखी हैं।
शुक्रवार को शुरुआती एशियाई कारोबार में सोने की कीमतें 0.02% घटकर $2,927 प्रति आउंस पर जा पहुंचीं।
दिल्ली के बाजार में 24K सोना ₹87,210 प्रति 10 ग्राम और 22K सोना ₹79,960 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दोनों जगह कीमत में ₹10 का इजाफा हुआ है। वहीं, मुंबई में 24K सोना ₹87,060 प्रति 10 ग्राम और 22K सोना ₹79,810 प्रति 10 ग्राम के भाव पर उछल गया।
शहर | 22K सोना (10 ग्राम) | 24K सोना (10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹79,960 | ₹87,210 |
मुंबई | ₹79,810 | ₹87,060 |
चेन्नई | ₹79,810 | ₹87,060 |
कोलकाता | ₹79,810 | ₹87,060 |
घरेलू उद्योगों और सिक्के बनाने वालों के बीच मांग गिरने के चलते चांदी की कीमतें शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में खिसकती नजर आईं। ये ₹100 की गिरावट के साथ ₹99,400 प्रति किलो पर पहुंच गईं।
ग्लोबल ट्रेंड्स की मजबूती और डॉलर के कमजोर होने से चांदी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ लेकिन घरेलू बाजार गिरने से ज्यादा फायदा भी नहीं उठा सकी। शुरुआती एशियाई कारोबार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.46% बढ़कर $32.49 प्रति आउंस पर पहुंच गई।
शहर | चाँदी की कीमत (प्रति किलोग्राम) |
---|---|
दिल्ली | ₹99,400 |
मुंबई | ₹99,400 |
चेन्नई | ₹1,06,900 |
कोलकाता | ₹99,400 |
इस हफ्ते सोने के भाव में तेजी नजर आती रही। बीच में बुधवार को कुछ नीचे जाने के बाद गुरुवार को दोबारा इसने ₹87,000 के स्तर को पार किया। अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और व्यापार नीति को लेकर बनी अनिश्चितता की स्थिति ने सोने को फायदा पहुंचाया है।
यहां तक कि अमेरिका में मुद्रास्फीति का डेटा बढ़ा हुआ आने के बाद भी सोने की रैली जारी है। हालांकि, ज्यादा सप्लाई और उद्योगों के बीच कम मांग होने के कारण चांदी के भाव इस हफ्ते ज्यादातर फ्लैट ही रहे।
तारीख | 22K सोना (10 ग्राम) | 24K सोना (10 ग्राम) | चाँदी की कीमत (प्रति किलोग्राम) |
---|---|---|---|
14 फरवरी | ₹79,810 | ₹87,060 | ₹99,400 |
13 फरवरी | ₹79,800 | ₹87,050 | ₹99,500 |
12 फरवरी | ₹79,400 | ₹86,670 | ₹99,500 |
11 फरवरी | ₹80,100 | ₹87,380 | ₹99,500 |
10 फरवरी | ₹79,800 | ₹87,060 | ₹99,500 |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख