return to news
  1. Gold at Record High: सोने के भाव में जबरदस्त तेजी, US में महंगाई-मंदी की आशंका से दाम में उछाल

मार्केट न्यूज़

Gold at Record High: सोने के भाव में जबरदस्त तेजी, US में महंगाई-मंदी की आशंका से दाम में उछाल

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 20, 2025, 10:04 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold Rate: अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों को बरकरार रखने के ऐलान और आने वाले वक्त में महंगाई की आशंका का असर बाजार पर देखा जा रहा है। इसी कड़ी में सोने के भावों में भी तेजी दर्ज की गई और ये एक बार फिर रेकॉर्डतोड़ ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।

महंगाई की आशंका से सोने की ओर दौड़े निवेशक।

महंगाई की आशंका से सोने की ओर दौड़े निवेशक।

Gold Rates: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) ने फिलहाल ब्याज दरों में कटौती ना करने का फैसला किया है। केंद्रीय बैंक के इस ऐलान के बाद देश में शेयर बाजार ने तेज रफ्तार पकड़ ली। वहीं, सोने के भाव भी रेकॉर्ड ऊंचाइयों को छूने लगे।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने ऐलान किया था कि केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर को 4.25% से 4.5% के बीच बरकरार रखने का फैसला किया है। हालांकि, यह संकेत दिया गया है कि इस साल दो बार ब्याज दरों में कटौती हो सकती है।

महंगाई बढ़ने का अनुमान

इसके अलावा पॉवेल ने आने वाले वक्त में महंगाई दर के बढ़ने और आर्थिक वृद्धि की रफ्तार के धीमी होने की संभावना जताई है। इसके बाद सोने के भावों में तेजी देखी गई और ये गुरुवार सुबह $3,050 प्रति आउंस के रेकॉर्ड हाई पर जा पहुंचे।

बढ़ती महंगाई और आर्थिक वृद्धि की गति धीमी पड़ने की आशंका से सोने की ओर निवेशकों का रुझान बढ़ने लगा है और इसकी कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया है।

इसके पहले बुधवार को निवेशक फेड पॉलिसी का इंतजार करते हुए सतर्कता बरत रहे थे। पहले से उम्मीद की जा रही थी कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बदलाव नहीं करगा। इस बीच सोने के भाव अपने सर्वोच्च स्तर पर जा पहुंचे।

भारत में सोने के भाव

भारत के ज्यादातर बड़े शहरों में लगातार तीसरे दिन गुरुवार को सोने के भाव छलांग मारते नजर आए। 24K सोने के भाव ₹10 की बढ़त के साथ ₹90,450 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए जबकि 22K सोना ₹82,910 प्रति 10 ग्राम पर रहा।

इसके पहले मंगलवार को पहली बार सोना ₹440 प्रति 10 ग्राम के इजाफे के साथ ₹90,000 के पार पहुंचा था। इसके बाद बुधवार को ये ₹90,010 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। दिल्ली के बाजार में 24K सोना ₹90,450 प्रति 10 ग्राम और 22K सोना ₹82,910 प्रति 10 ग्राम पर रहा।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर22K सोना (10 ग्राम)24K सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹83,060₹90,600
मुंबई₹82,910₹90,450
चेन्नई₹82,910₹90,450
कोलकाता₹82,910  ₹90,450 
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।