return to news
  1. Gold Price: अभी और ऊपर जाएगा सोने का भाव! एक्सपर्ट्स ने बढ़ाया अनुमान, दिसंबर 2026 तक कितना महंगा होगा गोल्ड?

मार्केट न्यूज़

Gold Price: अभी और ऊपर जाएगा सोने का भाव! एक्सपर्ट्स ने बढ़ाया अनुमान, दिसंबर 2026 तक कितना महंगा होगा गोल्ड?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 07, 2025, 13:56 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold-Silver Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 07 अक्टूबर को सोने की कीमत में 0.25 फीसदी या 301 रुपये का उछाल है और यह 120535 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में यह 120900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इसके अलावा, चांदी में भी आज तेजी नजर आ रही है।

Gold Price

Gold Price: कई वजहों के चलते इस साल अब तक सोना 51% तक बढ़ चुका है।

Gold Price: त्योहारी सीजन के बीच सोने की कीमतों ने आज 07 अक्टूबर को एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसकी वजह अमेरिकी संसद (कांग्रेस) के दोनों सदनों के बीच चल रहा गतिरोध और संभावित फेडरल रिजर्व (Fed) की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें हैं। इन वजहों से गोल्ड की डिमांड में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ब्याज दरों में कटौती और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी जारी रहती है, तो आने वाले महीनों में सोने का भाव और ऊपर जा सकता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

गोल्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 07 अक्टूबर को सोने की कीमत में 0.25 फीसदी या 301 रुपये का उछाल है और यह 120535 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में यह 120900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इसके अलावा, चांदी में भी आज तेजी नजर आ रही है और यह 0.05 फीसदी या 111 रुपये बढ़कर 147630 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने के भाव में बढ़त दिख रही है, जबकि चांदी लाल निशान पर है। सोना 0.26 फीसदी बढ़कर 3962.91 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, चांदी 0.03 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 48.61 डॉलर प्रति औंस पर है।

क्यों भाग रहे हैं सोने-चांदी के भाव?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि अक्टूबर और दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना अभी भी 80% से ज्यादा है, जो सोने की कीमतों को सहारा दे रही है। साथ ही अमेरिकी सरकार के शटडाउन (बंद) की स्थिति ने भी निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित किया है।

कैनसस सिटी फेडरल रिजर्व बैंक के अध्यक्ष जेफ श्मिड ने कहा कि फिलहाल ब्याज दरों में और कटौती की जरूरत नहीं है क्योंकि महंगाई अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। इसके बावजूद बाजारों को भरोसा है कि अक्टूबर और दिसंबर दोनों में फेड 0.25% की दर कटौती करेगा। कम ब्याज दरों और आर्थिक अनिश्चितता के माहौल में सोने की मांग बढ़ जाती है, क्योंकि यह बिना ब्याज वाला सुरक्षित निवेश माना जाता है।

दिसंबर 2026 तक $4,900 प्रति औंस तक जा सकता है सोने का भाव

इस साल अब तक सोना 51% तक बढ़ चुका है। इसके पीछे मुख्य कारण हैं- केंद्रीय बैंकों की जोरदार खरीदारी, सोने पर आधारित ETF में बढ़ते निवेश, कमजोर डॉलर, और निवेशकों का सुरक्षित संपत्ति में भरोसा। गोल्डमैन सैक्स ने भी दिसंबर 2026 तक के लिए सोने का भाव अनुमान $4300 से बढ़ाकर $4900 प्रति औंस कर दिया है।

बैंक का मानना है कि पश्चिमी देशों में ETF निवेश बढ़ेगा और केंद्रीय बैंक सोना खरीदना जारी रखेंगे, जिससे कीमतें और ऊपर जा सकती हैं। चीन के केंद्रीय बैंक ने भी सितंबर में लगातार ग्यारहवें महीने अपनी सोने की रिजर्व में बढ़ोतरी की है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख