return to news
  1. Gold and Silver Prices Today: यहां देखें, भारत के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज सोने-चांदी के भाव?

मार्केट न्यूज़

Gold and Silver Prices Today: यहां देखें, भारत के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज सोने-चांदी के भाव?

Upstox

2 min read | अपडेटेड December 23, 2024, 12:40 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold and Silver Prices Today: भारत में ज्यादार शहरों में सोने और चांदी, दोनों के भावों में गिरावट देखी गई। डॉलर के मजबूत होने के चलते यह असर रहा।

डॉलर की मजबूती ने रोका फायदा

डॉलर की मजबूती ने रोका फायदा

भारत के ज्यादातर बड़े शहरों में सोमवार सुबह सोने के दामों में कुछ गिरावट देखी गई। ग्लोबल बाजार में डॉलर के मजबूत होने का असर इस बहुमूल्य धातु पर देखा गया जो ₹10/10 ग्राम नीचे आ गिरी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के साल 2025 में ब्याज दरों की कटौती को लेकर दिए गए संकेतों के चलते डॉलर का मजबूत रुख बना हुआ है। वहीं, बॉन्ड ईल्ड भी ऊपर बढ़ रही हैं। इसकी वजह से सोने-चांदी जैसे ऐसेट्स पर नकारात्मक असर पड़ा है।

शुरुआती एशियाई व्यापार में स्पॉट गोल्ड 0.14% की मामूली बढ़त के साथ $2,624 /आउंस पर पहुंच गया। वहीं, ओवरनाइट ट्रेड में यह $2,617/आउंस से $ 2,627/आउंस के दाम पर रहा।

भारत में सोने के दाम

दिल्ली के बाजारों में 24K सोने की कीमत ₹10 गिरकर ₹77,590/10 ग्राम और 22K सोना ₹71,140/10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, मुंबई में भी 24K सोना गिरकर ₹77,440/10 ग्राम और 22K सोने के दाम ₹10 गिरकर ₹70,990/10 ग्राम पर पहुंच गए।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर22K सोना (प्रति 10gm)24K सोना (प्रति 10gm
दिल्ली₹71,140₹77,590
मुंबई₹70,990₹77,440
चेन्नै₹70,990₹77,440
कोलकाता₹70,990₹77,440

भारत में चांदी के दाम

भारत के अधिकतर बड़े शहरों में चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। ये सोमवार को ₹100 नीचे ₹91,400/किलो पर पहुंच गए। अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के असर के अलावा सिक्के बनाने वालों और इंडस्ट्री के बीच मांग की कमी के चलते ये असर देखे जा रहे हैं।

स्पॉट सिल्वर शुरुआती एशियाई ट्रेड में 0.52% बढ़कर $29.66 /आउंस पर पहुंच गया जबकि ओवरनाइट ट्रेड में ये $29.76 /आउंस से $29.51 /आउंस के बीच रहा।

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहरचांदी के भाव (प्रति किलो)
दिल्ली₹91,400
मुंबई₹91,400
चेन्नै₹98,900
कोलकाता₹91,400
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख