return to news
  1. Gold, Silver Price Today: यहां चेक करें, आज भारत के शहरों में क्या हैं सोने-चांदी के भाव

मार्केट न्यूज़

Gold, Silver Price Today: यहां चेक करें, आज भारत के शहरों में क्या हैं सोने-चांदी के भाव

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 18, 2025, 14:11 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Gold-Silver Price Today: भारत के ज्यादातर शहरों में सोने के दामों में इजाफा देखा गया है जबकि चांदी की कीमतें कमजोर मांग के चलते गिरती नजर आई हैं।

डॉलर के कमजोर होने का असर, सोने के भाव उछले।

डॉलर के कमजोर होने का असर, सोने के भाव उछले।

सोने की कीमतों में पिछले कुछ वक्त से उतार-चढ़ाव के ट्रेंड्स बरकरार हैं। सोमवार को शुरुआती कारोबार में नीचे सरकने के बाद मंगलवार को एक बार फिर भारत के ज्यादातर बड़े शहरों में सोने की कीमतों में इजाफा देखा गया है। मंगलवार, 18 फरवरी को शुरुआती कारोबार में सोने के भाव बढ़ते रहे।

इसके पीछे अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी व्यापार नीति पर कायम अनिश्चितता को माना जा रहा है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स दूसरी करंसीज के मुकाबले 106.6 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, अमेरिकी ट्रेड पॉलिसी पर बनी पसोपेश की स्थिति के कारण निवेशक सोने जैसे सुरक्षित ऐसेट की ओर रुख कर रहे हैं।

इसके अलावा बुधवार को अमेरिका की फेडरल ओपन मार्केट कमिटी की बैठक और उसके नतीजों का इंतजार भी किया जा रहा है। इन वजहों के चलते मंगलवार को शुरुआती एशियाई कारोबार में सोने की कीमत $2,915 प्रति आउंस पर आ गई थी। वहीं, मुंबई समेत भारत के कई शहरों में 24K सोना ₹10 चढ़कर ₹86,630 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

भारत में सोने के दाम

दिल्ली के बाजारों में 24K सोनेके भाव ₹86,780 प्रति 10 ग्राम और 22K सोने के भाव ₹79,560 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे। दोनों में ही ₹10 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, मुंबई में 24K सोना ₹86,630 प्रति 10 ग्राम और 22K सोना ₹79,410 प्रति 10 ग्राम पर रहा।

इसके पहले सोमवार को शुरुआती कारोबार में सुस्ती के बाद सोने के भाव ₹550 बढ़कर ₹86,620 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे। डॉलर के कमजोर होने का फायदा सोने की कीमतों को मिला था।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर22K सोना24K सोना
दिल्ली₹79,560₹86,780
मुंबई₹79,410₹86,630
चेन्नई₹79,410₹86,630
कोलकाता₹79,410₹86,630

भारत में चांदी के भाव

भारत में चांदी के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई। ग्लोबल ट्रेंड्स के कमजोर होने के साथ-साथ देश के उद्योगों और सिक्के बनाने वालों के बीच मांग गिरने से चांदी की कीमतों को नुकसान झेलना पड़ा है। मंगलवार सुबह शुरुआती एशियाई कारोबार में चांदी की कीमत 0.70% गिरकर $32.14 प्रति आउंस पर पहुंच गई।

भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

शहरचांदी की कीमत
दिल्ली₹1,00,400
मुंबई₹1,00,400
चेन्नई₹1,07,900
कोलकाता₹1,00,400

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख