return to news
  1. Goel Construction और Optivalue Tek के IPOs में बिडिंग शुरू, निवेश से पहले जान लें प्राइस बैंड समेत सबकुछ

मार्केट न्यूज़

Goel Construction और Optivalue Tek के IPOs में बिडिंग शुरू, निवेश से पहले जान लें प्राइस बैंड समेत सबकुछ

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 02, 2025, 09:36 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Goel Construction की शुरुआत 1997 में हुई थी। यह एक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो कई क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी सिविल और स्ट्रक्चरल कामों में माहिर है और सीमेंट प्लांट, डेयरी, अस्पताल, स्टील, पावर प्लांट, दवा कंपनियों और संस्थानों के प्रोजेक्ट्स पर काम करती है।

ipo

Goel Construction और Optivalue Tek का आईपीओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है।

आज 2 सितंबर को 2 कंपनियों के SME IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। इनमें गोयल कंस्ट्रक्शन (Goel Construction) और ऑप्टिवैल्यू टेक कंसल्टिंग (Optivalue Tek) का पब्लिक इश्यू शामिल हैं। इन कंपनियों में निवेशकों के पास 4 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। गोयल कंस्ट्रक्शन का इरादा 100.15 करोड़ रुपये जुटाने का है। वहीं, ऑप्टिवैल्यू टेक कंसल्टिंग का इश्यू साइज 51.82 करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Goel Construction और Optivalue Tek के IPOs से जुड़ी पूरी डिटेल

विवरणगोयल कंस्ट्रक्शन IPOऑप्टिवैल्यू टेक कंसल्टिंग IPO
आईपीओ तारीख2 सितम्बर 2025 से 4 सितम्बर 20252 सितम्बर 2025 से 4 सितम्बर 2025
फेस वैल्यू (₹)1010
प्राइस बैंड (₹)250 से 26380 से 84
लॉट साइज (शेयर)4001,600
सेल टाइपफ्रेश कैपिटल + ऑफर फॉर सेलफ्रेश कैपिटल
कुल इश्यू साइज़38,08,000 शेयर (₹100.15 करोड़)
फ्रेश इश्यू: 0.31 करोड़ शेयर (₹81.12 करोड़)
ऑफर फॉर सेल: 0.07 करोड़ शेयर (₹19.03 करोड़)
61,69,600 शेयर (₹51.82 करोड़)
लिस्टिंगBSE SMENSE SME

Goel Construction और Optivalue Tek IPO के जरूरी डेट्स

Goel Construction और Optivalue Tek के आईपीओ के जरूरी डेट्स एक जैसे हैं। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 8 सितंबर को किया जाना है। वहीं, लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 10 सितंबर तय की गई है।

गोयल कंस्ट्रक्शन का बिजनेस

गोयल कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (GCCL) की शुरुआत 1997 में हुई थी। यह एक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो कई क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी सिविल और स्ट्रक्चरल कामों में माहिर है और सीमेंट प्लांट, डेयरी, अस्पताल, स्टील, पावर प्लांट, दवा कंपनियों और संस्थानों के प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। कंपनी की मुख्य ताकत सीमेंट प्लांट, पावर प्लांट, डेयरी प्लांट और अन्य औद्योगिक सुविधाओं का निर्माण करना है, जहां यह समय पर और भरोसेमंद काम के लिए जानी जाती है।

ऑप्टिवैल्यू टेक कंसल्टिंग का बिजनेस

ऑप्टिवैल्यू टेक कंसल्टिंग लिमिटेड की स्थापना जून 2011 में हुई थी। यह एक टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग कंपनी है, जो कंपनियों को डिजिटल बदलाव और आधुनिक तकनीकी समाधान उपलब्ध कराती है। कंपनी डेटा इंटीग्रेशन, क्लाउड सॉल्यूशंस, डेवऑप्स, एआई आधारित एनालिटिक्स, टेलीकॉम सॉल्यूशंस (BSS/OSS ट्रांसफॉर्मेशन), वेब और मोबाइल ऐप डेवलपमेंट और डिजिटल इंजीनियरिंग जैसी सेवाएं देती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख