return to news
  1. Godrej Properties Q4 Results: चौथी तिमाही में 19% गिरा मुनाफा, बदलेगी शेयर्स की चाल? डीटेल्स यहां

मार्केट न्यूज़

Godrej Properties Q4 Results: चौथी तिमाही में 19% गिरा मुनाफा, बदलेगी शेयर्स की चाल? डीटेल्स यहां

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 02, 2025, 13:28 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Godrej Properties Q4 Results: गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शुक्रवार को जारी नतीजों में बताया है कि वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी और आखिरी तिमाही के दौरान उसके मुनाफे में करीब 19% की गिरावट आई है। इसके बाद ऊपर की ओर चढ़ रहे कंपनी के शेयर्स पर बाजार का फोकस और बढ़ गया है।

शेयर सूची

साल 1985 में बनी Godrej Properties Godrej Group का हिस्सा है।

साल 1985 में बनी Godrej Properties Godrej Group का हिस्सा है।

Godrej Properties: रियल एस्टेट कंपनी Godrej Properties ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी और आखिरी तिमाही की अपनी आमदनी की रिपोर्ट जारी कर दी है। Godrej Properties ने शुक्रवार को शेयर बाजार को जानकारी दी कि जनवरी-मार्च की तिमाही के बीच कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 19% की गिरावट के साथ लगभग ₹382 करोड़ पर पहुंच गया।

Godrej Properties का नेट कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 18.94% नीचे गिरकर ₹381.99 करोड़ पर आ गया जबकि पिछले साल इसी तिमाही के दौरान यह ₹471.26 करोड़ था।

नतीजे आने के कुछ देर बाद Godrej Properties के शेयर्स दोपहर 12:57 बजे 0.48% की बढ़त के साथ ₹2,171.90 प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए थे। इसके पहले बुधवार को बाजार बंद होने पर ये ₹2,161.50 प्रति शेयर के भाव पर थे।

कंपनी की ऑपरेशन्स से आमदनी ₹2,121.73 करोड़ रही जो पिछले साल की तुलना में 48.77% ज्यादा है। पिछले साल चौथी तिमाही के दौरान कंपनी की ऑपरेशन्स से आमदनी ₹1,426.09 करोड़ थी। वहीं, EBITDA 2% घटकर ₹649 करोड़ से ₹634 करोड़ पर आ गया।

Godrej Properties ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि बुकिंग वैल्यू और बेचे गए क्षेत्र के मामले में उसे इस बार एक तिमाही में सबसे ज्यादा सफलता मिलती है।

कंपनी ने बताया कि FY25 में बुकिंग का मूल्य 31% बढ़कर ₹29,444 करोड़ पर पहुंच गया। इसमें 15,302 घरों की बिक्री का योगदान रहा जिनका कुल क्षेत्र 25.73 मिलियन स्क्वेयर फीट था।

(यह स्टोरी अभी डिवेलप हो रही है, हमारे साथ बने रहें)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।