return to news
  1. Godrej Industries Q3 Results: तीसरी तिमाही में 9% बढ़ गया नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में भी 5% की बढ़ोतरी

मार्केट न्यूज़

Godrej Industries Q3 Results: तीसरी तिमाही में 9% बढ़ गया नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू में भी 5% की बढ़ोतरी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड February 11, 2026, 18:52 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Godrej Industries का दिसंबर तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू 4.69 फीसदी बढ़कर 5051.19 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 4,824.83 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों में आज 2.14 फीसदी की गिरावट देखी गई।

शेयर सूची

Godrej Industries

Godrej Industries का दिसंबर तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू 4.69 फीसदी बढ़ गया।

Godrej Industries Q3 Results: गोदरेज इंडस्ट्रीज ने आज 11 फरवरी को FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर ₹205 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 188.20 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों में आज 2.14 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1015.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Godrej Industries के रेवेन्यू में 5% की बढ़ोतरी

Godrej Industries का दिसंबर तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू 4.69 फीसदी बढ़कर 5051.19 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 4,824.83 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA 8.8 फीसदी घटकर ₹544.1 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹597 करोड़ था। इस दौरान कंपनी का मार्जिन 10.8% रहा, जबकि पिछले साल यह 12.4% था।

Godrej Industries के शेयरों का प्रदर्शन

Godrej Industries के शेयर लंबे समय से दबाव में हैं। पिछले एक महीने में यह फ्लैट रहा है। वहीं पिछले 6 महीने में इसके निवेशकों को 7 फीसदी से अधिक का नुकसान हुआ। हालांकि पिछले 1 साल में इसमें करीब 21 फीसदी की तेजी देखी गई।

गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारतीय मल्टीनेशनल ग्रुप गोदरेज ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। इसके सेगमेंट में केमिकल्स, जानवरों का चारा, वेजिटेबल ऑयल, एस्टेट और प्रॉपर्टी डेवलपमेंट, फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट, डेयरी और फसल सुरक्षा वगैरह शामिल हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख