return to news
  1. GK Energy IPO Subscription: निवेशकों में मची होड़, महज 3 घंटे में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया इश्यू

मार्केट न्यूज़

GK Energy IPO Subscription: निवेशकों में मची होड़, महज 3 घंटे में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया इश्यू

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 19, 2025, 14:25 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

GK Energy का IPO 19 से 23 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। इसके लिए प्राइस बैंड 145-153 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसका टोटल इश्यू साइज 464.26 करोड़ रुपये है। इसमें 400 करोड़ रुपये के 2.61 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं।

GK Energy IPO: यह कंपनी किसानों के लिए सोलर से चलने वाले कृषि पंप सिस्टम उपलब्ध कराती है।

GK Energy IPO: यह कंपनी किसानों के लिए सोलर से चलने वाले कृषि पंप सिस्टम उपलब्ध कराती है।

GK Energy IPO Subscription Status: जीके एनर्जी के आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह पब्लिक इश्यू आज 19 सितंबर को खुला और 3 घंटे में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इस आईपीओ को अब तक 2.88 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी है, जबकि ऑफर पर 2.21 करोड़ शेयर हैं। इस तरह यह इश्यू पहले दिन अब तक 1.30 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अब तक के आंकड़ों के मुताबिक इसमें सबसे ज्यादा दांव रिटेल निवेशकों ने लगाया है। GK Energy किसानों को सोलर पंप सिस्टम की सर्वे से लेकर इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस तक की पूरी सुविधा देती है।

GK Energy IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.01 गुना नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 1.48 गुना रिटेल निवेशक- 1.95 गुना टोटल- 1.30 गुना (BSE, 19 Sep 2025 | 02:21:00 PM)

GK Energy IPO के बारे में

GK Energy का आईपीओ 19 से 23 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। इसके लिए प्राइस बैंड 145-153 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसका टोटल इश्यू साइज 464.26 करोड़ रुपये है। इसमें 400 करोड़ रुपये के 2.61 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं, ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 64.26 करोड़ रुपये के 0.42 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी।

इसका लॉट साइज 98 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को कम से कम इसमें 14,994 रुपये का निवेश करना होगा। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 24 सितंबर को किया जाएगा। वहीं, लिस्टिंग 26 सितंबर को होने की उम्मीद है।

कहां किया जाएगा फंड का इस्तेमाल?

GK Energy अपनी नई शेयर बिक्री (IPO) से जुटाए गए पैसों में से लगभग ₹322.5 करोड़ लंबी अवधि की वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए खर्च करेगी। बाकी रकम का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट कामों में किया जाएगा। इस पब्लिक इश्यू का आधा हिस्सा योग्य संस्थागत निवेशकों (QIB) के लिए रखा गया है, 35% रिटेल निवेशकों के लिए और 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए है।

GK Energy का बिजनेस

GK Energy Limited की स्थापना 2008 में हुई थी। यह कंपनी किसानों के लिए सोलर से चलने वाले कृषि पंप सिस्टम उपलब्ध कराती है। कंपनी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कमीशनिंग (EPC) सेवाएं देती है। यह काम केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM-KUSUM योजना) के तहत किया जाता है।

1 जनवरी 2022 से 31 जुलाई 2025 तक PM-KUSUM योजना के अंतर्गत लगाए गए सोलर पंप सिस्टम की संख्या के हिसाब से कंपनी इस क्षेत्र में प्रमुख है। कंपनी किसानों को सर्वे, डिजाइन, सप्लाई, असेंबली, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग, कमीशनिंग और मेंटेनेंस तक की पूरी सुविधा एक ही जगह से उपलब्ध कराती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख