return to news
  1. Adani Total Gas समेत कई गैस स्टॉक्स 12% तक चढ़े, गिरते बाजार में तेजी की क्या है वजह

मार्केट न्यूज़

Adani Total Gas समेत कई गैस स्टॉक्स 12% तक चढ़े, गिरते बाजार में तेजी की क्या है वजह

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 19, 2026, 13:56 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Adani Total Gas का शेयर 12 फीसदी से अधिक उछलकर 580.45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Gujarat Gas में 7 फीसदी और Gujarat State Petronet में भी 6 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई।

शेयर सूची

Gas stocks

खबर है कि ईरान के सबसे बड़े गैस फील्ड South Pars Gas Field पर ड्रोन हमला हुआ।

आज पूरा शेयर बाजार गिर रहा है, लेकिन कुछ नैचुरल गैस कंपनियों के शेयरों में तेजी नजर आ रही है। इनमें Adani Total Gas, Gujarat Gas और Gujarat State Petronet जैसी कंपनियों के शेयर शामिल हैं। इसका मुख्य कारण है वेस्ट एशिया में बढ़ता तनाव। Adani Total Gas का शेयर 12 फीसदी से अधिक उछलकर 580.45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Gujarat Gas में 7 फीसदी और Gujarat State Petronet में भी 6 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है इन शेयरों में तेजी की वजह

दरअसल, खबर है कि ईरान के सबसे बड़े गैस फील्ड South Pars Gas Field पर ड्रोन हमला हुआ, जिससे वहां उत्पादन प्रभावित हुआ। इसके जवाब में ईरान ने कतर के Ras Laffan Industrial City पर मिसाइल हमला किया। इस पूरी घटना से पूरी दुनिया में ऊर्जा सप्लाई को लेकर डर बढ़ गया है।

जब भी ऐसा जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ता है, तो कच्चे तेल (crude oil) की कीमत तेजी से बढ़ती है। अभी तेल की कीमत $112 प्रति बैरल के ऊपर चली गई है। इससे निवेशकों को लगता है कि ऊर्जा सेक्टर की कंपनियों का फायदा होगा, इसलिए वे इन शेयरों में खरीदारी करने लगते हैं।

गैस कंपनियों को इसलिए भी फायदा

गैस कंपनियों को अप्रत्यक्ष फायदा इसलिए भी मिलता है क्योंकि महंगा तेल होने पर कई इंडस्ट्री गैस की ओर शिफ्ट होती हैं। इससे गैस की डिमांड बढ़ने की उम्मीद बनती है, और यही उम्मीद इन शेयरों को ऊपर ले जाती है।

एक और कारण है “वॉल्यूम बेस्ड खरीदारी”, मतलब अचानक बहुत सारे निवेशक इन शेयरों में एंट्री ले रहे हैं। जब किसी सेक्टर में तेजी की उम्मीद बनती है, तो शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स और बड़े निवेशक तेजी से पैसा लगाते हैं, जिससे शेयर तेजी से उछलते हैं even जब पूरा बाजार गिर रहा हो।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख