return to news
  1. FY26 IPOs: Glottis से Mangal Electrical तक, इन 10 IPOs ने कराया सबसे ज्यादा नुकसान

मार्केट न्यूज़

FY26 IPOs: Glottis से Mangal Electrical तक, इन 10 IPOs ने कराया सबसे ज्यादा नुकसान

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड February 27, 2026, 16:30 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

जहां इस साल कुछ IPO ऐसे भी रहे जिनके शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले 100% से ज्यादा चढ़े, वहीं कई कंपनियां निवेशकों को निराश करने वाली साबित हुईं। कुछ शेयर लिस्टिंग के बाद लगातार गिरे और निवेशकों की पूंजी को नुकसान हुआ।

आईपीओ

इन 10 IPOs ने कराया सबसे ज्यादा नुकसान

वित्त वर्ष 2025-26 में कई कंपनियों ने शेयर बाजार में IPO के जरिए एंट्री की। जहां इस साल कुछ IPO ऐसे भी रहे जिनके शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले 100% से ज्यादा चढ़े, वहीं कई कंपनियां निवेशकों को निराश करने वाली साबित हुईं। कुछ शेयर लिस्टिंग के बाद लगातार गिरे और निवेशकों की पूंजी को नुकसान हुआ। यहां हम ऐसे ही आईपीओ के बारे में जानेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
इन IPOs ने किया निराश

FY26 में जिन IPOs ने खराब प्रदर्शन किया है, उनमें Glottis Ltd, Mangal Electrical Industries, VMS TMT, Jaro Institute of Technology Management & Research, Vikram Solar, Arisinfra Solutions और Oswal Pumps जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन शेयरों में लिस्टिंग के बाद भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा।

दूसरी ओर FY26 के कुछ टॉप मेनबोर्ड IPO भी रहे हैं, जैसे Ather Energy, Aditya Infotech, Belrise Industries और Borana Weaves, जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। लेकिन यह खबर उन IPOs पर फोकस करती है, जो उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।

FY26 में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले IPOs
कंपनीलिस्टिंग की तारीखइश्यू प्राइसमौजूदा प्राइस*गिरावट (%)
Glottis7 अक्टूबर 2025₹129₹48.4462.44%
Mangal Electrical28 अगस्त 2025₹561₹239.2057.36%
VMS TMT24 सितंबर 2025₹99₹46.9952.53%
Jaro Institute of Technology30 सितंबर 2025₹890₹442.5050.28%
Vikram Solar26 अगस्त 2025₹332₹165.7450.07%
Arisinfra Solutions25 जून 2025₹222₹114.8148.28%
Oswal Pumps20 जून 2025₹614₹321.3047.67%
Ganesh Consumer Products29 सितंबर 2025₹322₹173.0246.26%
Jinkushal Industries3 अक्टूबर 2025₹121₹65.5445.83%
Solarworld Energy Solutions30 सितंबर 2025₹351₹198.0243.58%

Glottis IPO

अब सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले IPOs की बात करें तो सबसे पहले Glottis Ltd का नाम आता है। लॉजिस्टिक्स सर्विस देने वाली इस कंपनी के शेयर 26 फरवरी के बंद भाव तक इश्यू प्राइस ₹129 के मुकाबले 62.44% तक गिर चुके थे। यह शेयर IPO के दिन ही 34.88% डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था। चेन्नई स्थित इस कंपनी का ₹307 करोड़ का IPO था, जिसमें ₹160 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹147 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल था।

वित्तीय नतीजों की बात करें तो दिसंबर तिमाही में Glottis का शुद्ध मुनाफा (PAT) साल-दर-साल 79.95% गिरकर ₹2.7 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹13.47 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी Q3 FY26 में गिरकर ₹143.87 करोड़ रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह ₹97.73 करोड़ था।

Mangal Electrical IPO

दूसरा नाम Mangal Electrical Industries का है, जो ट्रांसफॉर्मर कंपोनेंट्स बनाती है। इस कंपनी के शेयर IPO प्राइस ₹561 के मुकाबले 57.36% तक टूट चुके हैं। यह शेयर बाजार में 0.89% के हल्के डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ था। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.9% घटकर ₹13.38 करोड़ रहा, जबकि Q3 FY25 में यह ₹13.64 करोड़ था। हालांकि, इसी दौरान कंपनी का रेवेन्यू 4.61% बढ़कर ₹156.27 करोड़ पहुंच गया।

VMS TMT IPO

तीसरा खराब प्रदर्शन करने वाला IPO VMS TMT का है। TMT बार बनाने वाली इस कंपनी का शेयर IPO के समय 6% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था, लेकिन बाद में इसमें तेज गिरावट आई। इश्यू प्राइस ₹99 के मुकाबले शेयर 52.53% तक टूट चुका है। यह IPO पूरी तरह से ₹148.50 करोड़ का फ्रेश इश्यू था, इसमें कोई ऑफर फॉर सेल शामिल नहीं था।

VMS TMT का शेयर 24 सितंबर 2025 को ₹105 के 52-वीक हाई पर पहुंचा था, जबकि 21 जनवरी 2026 को इसका 52-वीक लो ₹44.65 दर्ज किया गया। साल 2013 में स्थापित यह कंपनी TMT बार के उत्पादन के साथ-साथ स्क्रैप और बाइंडिंग वायर का कारोबार भी करती है।

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख