return to news
  1. Q3 रिजल्ट्स में धमाल मचाने के बाद क्या है PSU बैंकों के SBI समेत इन शेयरों का हाल?

मार्केट न्यूज़

Q3 रिजल्ट्स में धमाल मचाने के बाद क्या है PSU बैंकों के SBI समेत इन शेयरों का हाल?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड February 10, 2026, 10:21 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

एसबीआई की बात करें तो शेयरों में आज मामूली गिरावट देखने को मिली है। .5% यानी कि करीब 5 रुपये गिरकर एसबीआई का एक शेयर 1,141 रुपये पर ट्रेड हो रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में .33% यानी कि करीब 1 रुपये की बढ़त देखने को मिली।

शेयर सूची

SBIN
--
CENTRALBK
--
MAHABANK
--
PNB
--
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

दमदार Q3 रिजल्ट्स के बाद कैसा है PSU बैंकों के शेयरों के हाल?

PSU Banks Stocks: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India, SBI) की अगुवाई में पब्लिक सेक्टर के बैंकों ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के तीसरे क्वार्टर में दमदार प्रदर्शन किया। पब्लिक सेक्टर के बैंकों ने इस दौरान 52,603 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्रॉफिट कमाया है। यह सालाना आधार पर 18% की बढ़ोतरी है। इसके पहले पब्लिक सेक्टर के सभी बैंकों ने मिलकर फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के दिसंबर क्वार्टर में 44,473 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। इस तरह, पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही के मुकाबले प्रॉफिट में कुल मिलाकर 8,130 करोड़ रुपये की बढ़त देखने को मिली है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
क्या है आज PSU बैंकों के शेयरों का हाल?

एसबीआई की बात करें तो शेयरों में आज मामूली गिरावट देखने को मिली है। .5% यानी कि करीब 5 रुपये गिरकर एसबीआई का एक शेयर 1,141 रुपये पर ट्रेड हो रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों में .33% यानी कि करीब 1 रुपये की बढ़त देखने को मिली। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयर .53% बढ़े दिखे, वहीं कनारा बैंक के शेयरों में .43% गिरावट देखने को मिली है। इसी तरह से ज्यादातर PSU बैंकों के शेयर ग्रीन में ट्रेड हो रहे हैं, और जो रेड में हैं, वो भी ज्यादा गिरे नहीं हैं।

FY26 के Q3 में कैसा रहा PSU बैंकों का प्रदर्शन

एसबीआई ने अकेले 52,603 करोड़ रुपये के कुल प्रॉफिट में 40% का योगदान दिया है। भारतीय स्टेट बैंक का नेट प्रॉफिट फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के तीसरे क्वार्टर में सालाना आधार पर 24% बढ़कर 21,028 करोड़ रुपये रहा। प्रतिशत के हिसाब से चेन्नई के इंडियन ओवरसीज बैंक का प्रॉफिट सबसे ज्यादा 56% बढ़कर 1365 करोड़ रुपये रहा। वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नेट प्रॉफिट 32 फीसदी बढ़कर 1,263 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया को छोड़कर सभी पब्लिक सेक्टर के 12 बैंकों के प्रॉफिट में सिंगल डिजिट में वृद्धि हुई।

किन बैंकों का प्रॉफिट रहा सबसे ज्यादा

एसबीआई के अलावा जिन बैंकों ने प्रॉफिट में 20% से ज्यादा वृद्धि दर्ज की, उनमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र (27%) और केनरा बैंक (26%) शामिल हैं। इसके अलावा डबल डिजिट में प्रॉफिट में वृद्धि हासिल करने वालों में पंजाब एंड सिंध बैंक 19%, यूको बैंक 16% और पंजाब नेशनल बैंक 13% शामिल हैं।

पिछले 9 महीनों में कैसा रहा प्रदर्शन

दिसंबर 2025 को खत्म नौ महीनों के लिए पब्लिक सेक्टर के बैंकों का कुल प्रॉफिट पहली बार 1,45,000 करोड़ रुपये को पार कर गया। कुल मिलाकर, सरकारी बैंकों का नेट प्रॉफिट चालू फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-दिसंबर के दौरान 13% बढ़कर 1,46,277 करोड़ रुपये रहा, जो फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में इसी पीरियड में 1,29,994 करोड़ रुपये था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख