return to news
  1. Fractal Industries IPO: आज बोली लगाने का आखिरी मौका, कैसे चेक कर पाएंगे अलॉटमेंट स्टेटस?

मार्केट न्यूज़

Fractal Industries IPO: आज बोली लगाने का आखिरी मौका, कैसे चेक कर पाएंगे अलॉटमेंट स्टेटस?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड February 18, 2026, 08:52 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Fractal Industries IPO: SME आईपीओ फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज के लिए बोली लगाने का आज आखिरी दिन है। यह एसएमई आईपीओ 16 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि आज सब्सक्रिप्शन विंडो बंद हो जाएगा।

फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज आईपीओ

फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज एसएमई आईपीओ में बोली लगाने का आज आखिरी दिन

Fractal Industries IPO: इसी सप्ताह फ्रैक्टल एनालिटिक्स के शेयरों की लिस्टिंग हुई है। फ्रैक्टल एनालिटिक्स के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों पर लिस्ट हुए, जबिक फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज की बात करें तो यह एसएमई आईपीओ है और इसके शेयर बीएसई पर लिस्ट होंगे। फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज आईपीओ में दांव लगाने का आज आखिरी दिन है। फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज आईपीओ 16 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और आज इसका सब्सक्रिप्शन विंडो क्लोज हो जाएगा, जबकि 19 फरवरी को इसका अलॉटमेंट फाइनलाइज किया जाना है और लिस्टिंग 23 फरवरी को होना तय हुआ है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज आईपीओ डीटेल्स

फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज आईपीओ का प्राइस बैंड 205 से 216 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। वहीं एक एप्लिकेशन के लिए लॉट साइज 600 शेयरों का है। इंडिविजुअल रिटेल इन्वेस्टर के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंट अमाउंट 2,59,200 रुपये है, वहीं HNI के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंट अमाउंट 3,88,800 रुपये है।

फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

दूसरे दिन तक फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज का आईपीओ 2.09 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 17 फरवरी शाम 6:54:06 बजे (दूसरे दिन) तक व्यक्तिगत निवेशकों की कैटेगरी में पब्लिक इश्यू 0.82 गुना, क्यूआईबी (एक्ज एंकर) में 4.96 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 1.23 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज आईपीओ का जीएमपी

फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज एसएमई आईपीओ का अंतिम जीएमपी 0 रुपये है, अंतिम अपडेट आज सुबह 07:34 बजे किया गया। 216 के प्राइस बैंड के साथ, फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज एसएमई आईपीओ का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 216 रुपये (कैप प्राइस + आज का जीएमपी) है। जीएमपी तो इसकी फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहा है।

(डिस्क्लेमरः जीएमपी एक अनौपचारिक इंडिकेटर है जो गैर-सूचीबद्ध शेयर ट्रेडिंग से हासिल होता है और मौजूदा मार्केट सेंटीमेंट को दर्शाता है। यह अस्थिर है और सेबी द्वारा विनियमित नहीं है, वास्तविक लिस्टिंग प्राइस फाइनल डिमांड, बाजार की स्थितियों और वैश्विक संकेतों के आधार पर अलग हो सकते हैं। पूर्वानुमानों की कैलकुलेशन ऊपरी मूल्य बैंड + जीएमपी के रूप में की जाती है।)
फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बारे में

फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज एक फुल-सर्विस गारमेंट मैनुफैक्चरिंग और सप्लाई चेन कंपनी है। कंपनी कपड़ों का डिज़ाइन, सोर्सिंग और निर्माण करती है, और Myntra, Ajio और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को संपूर्ण वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स सर्विसेज देती है। कंपनी पूरे भारत में कार्यरत है और ऑनलाइन मार्केटप्लेस के लिए तेजी से बिकने वाले, उच्च गुणवत्ता वाले गारमेंट्स के उत्पादन पर फोकस करती है। यह उत्पाद और ऑर्डर प्रबंधन, इन्वेंट्री और रिटर्न हैंडलिंग, एकीकृत लॉजिस्टिक्स, डेटा एनालिटिक्स, मल्टी-चैनल बिक्री सहायता और ऑर्डर विसंगति पहचान जैसी सहायक सेवाएं भी प्रदान करती है।

फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस BSE पर कैसे करें चेक
बीएसई के आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं- https://bseindia.com/investors/appli_check.aspx

इश्यू टाइप के रूप में ‘इक्विटी’ चुनें

इश्यू नाम सूची से, ‘फ्रैक्टल इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ चुनें अपना आवेदन नंबर या पैन कार्ड डीटेल्स दर्ज करें

‘Search’ बटन दबाएं

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख