return to news
  1. Fractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI कंपनी का आईपीओ, इश्यू साइज से कंपनी के बिजनेस तक पूरी डिटेल

मार्केट न्यूज़

Fractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI कंपनी का आईपीओ, इश्यू साइज से कंपनी के बिजनेस तक पूरी डिटेल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 03, 2026, 19:04 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Fractal Analytics IPO: फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कई कामों में किया जाएगा। कंपनी अपनी अमेरिकी यूनिट Fractal USA में निवेश और वहां के कर्ज चुकाने के लिए ₹264.90 करोड़ खर्च करेगी। भारत में नए ऑफिस खोलने के लिए ₹121.1 करोड़ रखे गए हैं।

Fractal Analytics

Fractal Analytics के शेयरों की लिस्टिंग 16 फरवरी को होगी।

Fractal Analytics IPO: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉल्यूशन देने वाली कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ 9 फरवरी से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 11 फरवरी को बंद होगा। फिलहाल कंपनी ने अपने शेयरों का प्राइस बैंड घोषित नहीं किया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी कुल ₹2833.90 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें ₹1023.50 करोड़ का फ्रेश इश्यू शामिल है, यानी कंपनी नए शेयर जारी करेगी, जबकि ₹1,810.40 करोड़ ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए आएंगे, जिसमें मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कई कामों में किया जाएगा। कंपनी अपनी अमेरिकी यूनिट Fractal USA में निवेश और वहां के कर्ज चुकाने के लिए ₹264.90 करोड़ खर्च करेगी। भारत में नए ऑफिस खोलने के लिए ₹121.1 करोड़ रखे गए हैं। कर्मचारियों के लिए लैपटॉप खरीदने पर ₹57.1 करोड़ खर्च होंगे। इसके अलावा Fractal Alpha प्लेटफॉर्म के रिसर्च, डेवलपमेंट और मार्केटिंग के लिए ₹355.1 करोड़ लगाए जाएंगे। बची हुई रकम भविष्य की अधिग्रहण योजनाओं और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों में इस्तेमाल की जाएगी।

Fractal Analytics IPO से जुड़ जानकारी

OFS के तहत जिन शेयरधारकों के शेयर बिकेंगे उनमें Quinag Bidco Ltd, TPG Fett Holdings Pte Ltd, GLM Family Trust, सत्या कुमारी रेमला और राव वेंकटेश्वर रेमला शामिल हैं। आईपीओ में कुल शेयरों का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित है, 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए और 10 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया है।

सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 12 फरवरी को किया जाएगा। इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग 16 फरवरी को होगी। इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर Kotak Mahindra Capital, Morgan Stanley India, Goldman Sachs India और Axis Capital हैं, जबकि MUFG Intime India को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

Fractal Analytics का बिजनेस

फ्रैक्टल एनालिटिक्स की स्थापना साल 2000 में हुई थी और आज यह एक ग्लोबल एंटरप्राइज AI कंपनी बन चुकी है। यह बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को डेटा आधारित जानकारी देती है और एंड-टू-एंड AI सॉल्यूशन के जरिए उनके फैसले लेने की प्रक्रिया में मदद करती है।

सितंबर 2025 तक कंपनी की पूरी AI सेवाएं दो हिस्सों में बंटी हुई हैं। पहला है Fractal Alpha, जिसमें कंपनी के AI बिजनेस आते हैं। दूसरा है Fractal.ai, जिसमें AI सर्विसेज और AI प्रोडक्ट्स शामिल हैं, जो मुख्य रूप से Cogentiq प्लेटफॉर्म पर होस्ट किए गए हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख