return to news
  1. Fractal Analytics Allotment: अगर आपने भी लगाया है दांव, तो ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Fractal Analytics Allotment: अगर आपने भी लगाया है दांव, तो ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड February 12, 2026, 08:18 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Fractal Analytics IPO Allotment Status: फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज फाइनलाइज हो जाएगा। एनएसई, बीएसई और केफिनटेक पर आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं, चलिए समझते हैं।

आईपीओ

फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ 2,833.90 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। इसमें 1.14 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू (कुल 1,023.50 करोड़ रुपये) और 2.01 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (कुल 1,810.40 करोड़ रुपये) शामिल हैं। फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन 9 फरवरी को शुरू हुआ था, जबकि बोली लगाने की आखिरी तारीख 11 फरवरी थी। आज आईपीओ अलॉटमेंट फाइनलाइज किया जाना है। अगर आपने भी फैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ में दांव लगाया है, तो आप कुछ आसान स्टेप्स में अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं-

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
कैसे चेक कर सकेंगे BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस
  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

कैसे चेक कर सकेंगे NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस
  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

कैसे चेक कर सकेंगे Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस
  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ की डीटेल्स

फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे, जिसकी संभावित लिस्टिंग डेट 16 फरवरी तय की गई है। फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ का प्राइस बैंड 857 से 900 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आवेदन के लिए लॉट साइज 16 रखा गया। रिटेल इन्वेस्टरों के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंट 14,400 रुपये (16 शेयर) रखा गया। sNII के लिए लॉट साइज निवेश 14 लॉट (224 शेयर) है, जिसकी वैल्यू 2,01,600 रुपये रखी गई, और bNII के लिए यह 70 लॉट (1,120 शेयर) है, जिसकी कुल वैल्यू 10,08,000 रुपये रखी गई। इस इश्यू में कर्मचारियों के लिए 7,36,196 शेयरों का रिजर्वेशन शामिल है, जो इश्यू प्राइस पर 85 रुपये की छूट पर पेश किए जा रहे हैं। कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है।

फ्रैक्टल एनालिटिक्स का जीएमपी

investorgain.com के मुताबिक फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ का लेटेस्ट जीएमपी 2 रुपये है, अंतिम अपडेट आज सुबह 06:53 बजे किया गया। 900 के प्राइस बैंड के साथ, फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 902 रुपये (कैप प्राइस + आज का जीएमपी) है। प्रति शेयर अपेक्षित प्रॉफिट 0.22% है।

(डिस्क्लेमरः जीएमपी एक अनौपचारिक इंडिकेटर है जो गैर-सूचीबद्ध शेयर ट्रेडिंग से हासिल होता है और मौजूदा मार्केट सेंटीमेंट को दर्शाता है। यह अस्थिर है और सेबी द्वारा विनियमित नहीं है, वास्तविक लिस्टिंग प्राइस फाइनल डिमांड, बाजार की स्थितियों और वैश्विक संकेतों के आधार पर अलग हो सकते हैं। पूर्वानुमानों की कैलकुलेशन ऊपरी मूल्य बैंड + जीएमपी के रूप में की जाती है।)
फ्रैक्टल एनालिटिक्स का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ 2.81 गुना सब्सक्राइब हुआ। 11 फरवरी, 2026 शाम 6:19:34 बजे (तीसरा दिन) तक, पब्लिक इश्यू रिटेल कैटेगरी में 1.10 गुना, क्यूआईबी (एक्ज एंकर) कैटेगरी में 4.41 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 1.11 गुना सब्सक्राइब हुआ।

फ्रैक्टल एनालिटिक्स लिमिटेड के बारे में

फ्रैक्टल एनालिटिक्स, जिसकी स्थापना मार्च 2000 में हुई थी, एक ग्लोबल इंटरप्राइज एआई और एनालिटिक्स फर्म है, जो प्रमुख कंपनियों को अधिक इंटेलिजेंट फैसले लेने में मदद करती है। दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, कंपनी अपनी गहन टेक्निकल नॉलेज को डोमेन और कार्यात्मक विशेषज्ञता के साथ मिलाकर एआई समाधान तैयार करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख