return to news
  1. ICICI Bank Q3FY25 Results: आईसीआईसीआई बैंक का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट करीब 17% उछला, आमदनी भी बढ़ी, डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

ICICI Bank Q3FY25 Results: आईसीआईसीआई बैंक का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट करीब 17% उछला, आमदनी भी बढ़ी, डीटेल्स

Upstox

3 min read | अपडेटेड January 25, 2025, 15:04 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

ICICI Bank Q3FY25 Results: नतीजे आने के पहले माना जा रहा था कि बैंक के नेट प्रॉफिट में पिछले साल की तुलना में 8-10% इजाफा हो सकता है और इसके ₹11,000 करोड़ से ₹11,430 करोड़ के बीच रहने का अनुमान था।

शेयर सूची

शुक्रवार 24 जनवरी को शेयर बाजार में बैंक के शेयर्स 0.38% की बढ़त के साथ ₹1206 के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।

शुक्रवार 24 जनवरी को शेयर बाजार में बैंक के शेयर्स 0.38% की बढ़त के साथ ₹1206 के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।

प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI Bank ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही की अपनी आमदनी का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। ICICI Bank का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट पिछले साल ₹11,052.60 की तुलना में 16.6% ज्यादा ₹12,883.37 करोड़ रहा जबकि इसी वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना में यह 0.5% नीचे आ गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Q2FY25 में यह ₹12,947.77 करोड़ रहा था। कंपनी का स्टैंडअलोन प्रॉफिट पिछले साल ₹10,271.54 की तुलना में 14.8% ज्यादा ₹11,792 करोड़ रहा।

क्या थी उम्मीदें?

इसके पहले माना जा रहा था कि बैंक के नेट प्रॉफिट में पिछले साल की तुलना में 8-10% इजाफा हो सकता है और इसके ₹11,000 करोड़ से ₹11,430 करोड़ के बीच रहने का अनुमान था। वहीं, नेट इंटरेस्ट इनकम के 9-11% बढ़ने की उम्मीद की जा रही थी।

इसके अलावा ऐसेट क्वालिटी के स्थिर रहने, ग्रोस NPA के 2% के आसपास और नेट NPA के 0.4% पर रहने की रिपोर्ट्स आ रही थीं। इनके चलते शुक्रवार 24 जनवरी को शेयर बाजार में बैंक के शेयर्स 0.38% की बढ़त के साथ ₹1206 के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।

कैसे थे दूसरी तिमाही के नतीजे?

वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में ICICI Bank का नेट प्रॉफिट पिछले साल की उसी तिमाही की तुलना में 14.5% बढ़ गया था। यह ₹11,746 करोड़ पर पहुंच गया था जबकि एक साल पहले यह ₹10,261 करोड़ था।

बैंक की कुल आमदनी भी 17.2% की बढ़त के साथ ₹40,697 करोड़ से बढ़कर ₹47,714 करोड़ पर पहुंच गई थी। बैंक की इंटरेस्ट इनकम 16.08% बढ़कर ₹34,920 करोड़ से ₹40,537 करोड़ पर पहुंच गया था।

देश में बड़ा नेटवर्क

ICICI Bank देश की दूसरी सबसे बड़ी कमर्शल बैंक है। यह सेविंग्स, डिपॉजिट, लोन, क्रेडिट कार्ड जैसी सभी सर्विसेज देती है। 1955 में स्थापित हुई बैंक का दिसंबर 2023 में मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹7.25 लाख करोड़ था। यह भारत में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के साथ-साथ अमेरिका में न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर भी लिस्ट हो चुकी है।

बैंक के देशभर में 6000 से ज्यादा शाखाएं हैं और करीब 17 हजार एटीएम/सीआरएम हैं। इसकी सब्सिडियरी कनाडा, यूके के साथ-साथ बाहरेन, चीन, दुबई के इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर, हॉन्ग-कॉन्ग, सिंगापुर, श्रीलंका और अमेरिका में भी हैं।

वित्तीय मानकFY22FY23परिवर्तन
कर पश्चात लाभ (PAT)₹23,339 करोड़₹31,896 करोड़36.66% वृद्धि
संचालन लाभ₹38,347 करोड़₹424.73 करोड़98.9% गिरावट
कुल जमा₹10,64,572 करोड़₹11,80,841 करोड़10.9% वृद्धि
कुल अग्रिम₹8,59,020 करोड़₹10,19,638 करोड़18.7% वृद्धि
शुद्ध ब्याज आय (NII)₹47,466 करोड़₹62,129 करोड़30.8% वृद्धि
एकल संपत्ति₹14,11,298 करोड़₹15,84,207 करोड़ 12.2% वृद्धि 

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख