return to news
  1. ACME Solar Holdings Q3 Results: ढाई गुना बढ़कर प्रॉफिट ₹112 Cr पर पहुंचा, आमदनी ₹400 Cr पार

मार्केट न्यूज़

ACME Solar Holdings Q3 Results: ढाई गुना बढ़कर प्रॉफिट ₹112 Cr पर पहुंचा, आमदनी ₹400 Cr पार

Upstox

3 min read | अपडेटेड January 29, 2025, 13:56 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

ACME Solar Holdings Q3FY25 Results: कंपनी के चेयरपर्सन और एमडी मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया है कि Q3 FY25 में क्षमता बढ़ने से मजबूत वित्तीय और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस रही है।

शेयर सूची

कंपनी नवंबर में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुई थी।

कंपनी नवंबर में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुई थी।

अक्षय ऊर्जा कंपनी ACME Solar Holdings ने बुधवार, 29 जनवरी को दिसंबर में खत्म हुई वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बताया है कि अक्टूबर-दिसंबर में उसे कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में ढाई गुना इजाफा मिला है। यह ₹112 करोड़ रहा है। इससे पहले पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹44 करोड़ रहा था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या कहती है रिपोर्ट?

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि उसकी इस तिमाही में आमदनी ₹401 करोड़ रही है जो पिछले साल इसी दौरान ₹365 करोड़ थी। कंपनी के चेयरपर्सन और एमडी मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया है कि Q3 FY25 में क्षमता बढ़ने से मजबूत वित्तीय और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस रही है।

उन्होंने कहा है कि कंपनी ने सफलतापूर्वक 1,200 MW ISTS (इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम) SECI (सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) प्लांट राजस्थान में कमीशन किया है। इससे कंपनी का ऑपरेशनल पोर्टफोलियो 2,540 मेगावॉट पर पहुंच गया। कंपनी ने बताया है कि ऑपरेशनल पोर्टफोलियो की मदद से उसका सालाना EBITDA ₹1,750 करोड़ से ₹1,800 करोड़ के बीच रह सकता है।

ACME Solar Holdings ने यह भी बताया है कि पोर्टफोलियो का करीब 86% हिस्सा सेंट्रल काउंटरपार्टीज और पावर पर्चेज अग्रीमेंट के साथ जुड़ा हुआ है जिसके लिए 2,340 MW समझौता हुआ है।

क्या करती है कंपनी?

ACME Solar Holdings Ltd सौर, हवन और हाइब्रिड ऊर्जा उत्पादन के प्रॉजेक्ट्स पर काम करती है। इसकी ऑपरेशनल क्षमता 2,540 मेगावॉट की है और इसे 4,430 मेगावॉट पर पहुंचाने के लिए काम चल रहा है। ACME Solar Holdings का लक्ष्य इसके पोर्टफोलियो को साल 2030 तक 10 गीगावॉट की क्षमता पर ले जाने का है। कंपनी बड़े स्तर पर अक्षय ऊर्जा के प्रॉजेक्ट डिवेलप और ऑपरेट भी करती है। यह राज्य और केंद्र सरकार की इकाइयों को बिजली बेचती भी है।

वित्त वर्ष 2023-24 में, कंपनी ने ₹₹1,319 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में रेवेन्यू ₹1,294 करोड़ था। कंपनी ने FY24 में 698 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया था, जबकि FY23 में ₹3.17 करोड़ का शुद्ध घाटा (Net Loss) हुआ था।

FY22 में, ACME Solar Holdings का नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू क्रम से ₹₹1,487 करोड़ और 62 करोड़ था। कंपनी यूटिलिटी स्केल पर रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स बनाती है, उसको ऑपरेट करती है और साथ ही मेंटेन भी करती है और सरकार द्वारा बैक की जाने वाली संस्थाओं सहित अलग-अलग ऑफ-टेकर्स को बिजली बेचकर रेवेन्यू जनरेट करती है।

(इनपुट्स: PTI)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख