return to news
  1. Eternal और Swiggy में नहीं थम रही बिकवाली, LPG संकट के बीच आज 5% तक टूटे

मार्केट न्यूज़

Eternal और Swiggy में नहीं थम रही बिकवाली, LPG संकट के बीच आज 5% तक टूटे

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 12, 2026, 12:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

भारत के कई शहरों में रेस्टोरेंट्स को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। क्योंकि जो गैस भारत में आती है उसका बड़ा हिस्सा मध्य-पूर्व से आता है और वह Strait of Hormuz नाम के समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है।

शेयर सूची

Zomato

कई रेस्टोरेंट या तो मेन्यू छोटा कर रहे हैं, किचन के घंटे कम कर रहे हैं।

फूड डिलीवर करने वाली कंपनी Zomato और Swiggy के शेयरों में आज 12 मार्च को भी गिरावट जारी है। Zomato की बात करें तो पिछले 1 महीने में यह स्टॉक करीब 25 फीसदी टूट चुका है। इसी अवधि में Swiggy का शेयर भी करीब 16 फीसदी टूट चुका है। दरअसल, अमेरिका-इजरायल और ईरान में जंग के बीच कमर्शियल LPG की बढ़ती कमी के चलते इन दोनों शेयरों में लगातार कमजोरी नजर आ रही है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

गैस सिलेंडर मिलने में दिक्कत

भारत के कई शहरों में रेस्टोरेंट्स को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। क्योंकि जो गैस भारत में आती है उसका बड़ा हिस्सा मध्य-पूर्व से आता है और वह Strait of Hormuz नाम के समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है। अगर वहां सप्लाई में रुकावट आती है तो भारत में गैस की कमी जल्दी महसूस होने लगती है।

मध्य-पूर्व के देशों से आता है 90% LPG

भारत लगभग 90% LPG मध्य-पूर्व के देशों जैसे Qatar, Saudi Arabia, United Arab Emirates और Kuwait से मंगाता है। अब इसका असर रेस्टोरेंट बिजनेस पर पड़ रहा है। छोटे रेस्टोरेंट रोज लगभग 1–2 गैस सिलेंडर, मिड-साइज रेस्टोरेंट 3–5 सिलेंडर और बड़े होटल 6–10 सिलेंडर तक इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ज्यादातर रेस्टोरेंट के पास सिर्फ 2–6 दिन का गैस स्टॉक होता है। इसलिए अगर सप्लाई रुकती है तो 48–72 घंटे में ही किचन पर असर दिखने लगता है।

इसी वजह से कई रेस्टोरेंट या तो मेन्यू छोटा कर रहे हैं, किचन के घंटे कम कर रहे हैं या कुछ समय के लिए बंद भी हो रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो Zomato और Swiggy पर ऑर्डर कम हो सकते हैं, क्योंकि जब रेस्टोरेंट ही कम खाना बनाएंगे तो डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर भी कम ऑर्डर आएंगे।

ऑफिस कैंपस में भी मैन्यू में बदलाव

इसका असर सिर्फ रेस्टोरेंट तक सीमित नहीं है। Infosys जैसी बड़ी कंपनियों के ऑफिस कैंपस में भी बदलाव शुरू हो गया है। कंपनी ने कर्मचारियों को ई-मेल भेजकर बताया है कि बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे के कैंपस में कुछ फूड आइटम अस्थायी रूप से बंद किए जा रहे हैं। खासकर वो आइटम जो ज्यादा गैस पर बनते हैं, जैसे डोसा और ऑमलेट, उनके लाइव काउंटर फिलहाल बंद किए जा रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख