return to news
  1. US-Iran War: Donald Trump ने कहा- ईरान से हो रही शांति वार्ता, लेकिन ईरान ने किया खंडन

मार्केट न्यूज़

US-Iran War: Donald Trump ने कहा- ईरान से हो रही शांति वार्ता, लेकिन ईरान ने किया खंडन

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 23, 2026, 17:59 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर बताया कि उन्होंने अमेरिकी रक्षा विभाग को आदेश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट और ऊर्जा ठिकानों पर कोई भी हमला 5 दिन के लिए रोक दिया जाए। यह फैसला बातचीत के माहौल को देखते हुए लिया गया है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि यह रोक बातचीत की सफलता पर निर्भर करेगी।

Donald Trump

Donald Trump के ऐलान के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 5 फीसदी से ज्यादा क्रैश होकर 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने फिलहाल Iran पर होने वाले संभावित सैन्य हमलों को टाल दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 दिनों में दोनों देशों के बीच अच्छी और सकारात्मक बातचीत हुई है, इसलिए अभी 5 दिन के लिए हमले रोक दिए गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि दूसरी तरफ ईरान के विदेश मंत्रालय ने शांति वार्ता पर राष्ट्रपति ट्रंप के बयान का खंडन किया है। ईरान ने कहा है कि उसका "अमेरिका के साथ कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क नहीं हुआ है।"

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ट्रंप ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर बताया कि उन्होंने अमेरिकी रक्षा विभाग को आदेश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट और ऊर्जा ठिकानों पर कोई भी हमला 5 दिन के लिए रोक दिया जाए। यह फैसला बातचीत के माहौल को देखते हुए लिया गया है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि यह रोक बातचीत की सफलता पर निर्भर करेगी।

बाजार पर ट्रंप के ऐलान का असर

इस खबर के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 5 फीसदी से ज्यादा क्रैश होकर 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है। वहीं आज के हाई से ब्रेंट क्रूड का भाव 16 फीसदी नीचे आ गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय शेयर बाजार बंद होने के बाद यह घोषणा की। इस खबर के बाद Gift Nifty में करीब 700 अंकों तेजी देखी गई। दूसरी तरफ अमेरिकी शेयर बाजार में भी तेजी नजर आ रही है। Dow Jones Futures में 767 अंक या 1.67 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 46644 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं S&P 500 Futures भी 1.50 फीसदी बढ़ गया। इसके अलावा Nasdaq-100 Futures में भी 1.50 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

पहले दिया था 48 घंटें का अल्टीमेटम

इससे पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर उसने Strait of Hormuz को 48 घंटे में पूरी तरह सुरक्षित और खुला नहीं रखा, तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा। अभी यह साफ नहीं है कि दोनों देशों के बीच बातचीत में क्या तय हुआ है या कोई ठोस समझौता हुआ है या नहीं। व्हाइट हाउस और ईरान दोनों ने अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने भी कहा कि रास्ता बंद नहीं है, लेकिन युद्ध के डर से जहाज जाने से हिचक रहे हैं। उन्होंने अमेरिका पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया। ईरान ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि वह इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से $2 मिलियन फीस लेगा। भारत में ईरानी दूतावास ने कहा कि यह खबरें पूरी तरह गलत हैं और सरकार का आधिकारिक रुख नहीं हैं।

अगला लेख