return to news
  1. Dividend Stocks: Tata Motors समेत ये कंपनियां डिविडेंड के लिए हैं तैयार, इसी हफ्ते है रिकॉर्ड डेट

मार्केट न्यूज़

Dividend Stocks: Tata Motors समेत ये कंपनियां डिविडेंड के लिए हैं तैयार, इसी हफ्ते है रिकॉर्ड डेट

Upstox

4 min read | अपडेटेड June 03, 2025, 14:15 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Dividend Stocks: देश की प्रमुख कार कंपनी Tata Motors ने ₹6 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है। मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 51% गिरकर ₹8,470 करोड़ रहा। हालांकि कंपनी की कुल कमाई ₹1,19,503 करोड़ पर स्थिर रही। साल 2025 में अब तक इसके शेयर 4.4% गिरे हैं।

शेयर सूची

dividend

HDFC AMC ने ₹90 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है।

Dividend Stocks: अगर आप डिविडेंड के जरिए कमाई करना चाहते हैं तो आपके लिए कई बेहतरीन मौके आने वाले हैं। कई कंपनियों ने हाल ही में FY25 की मार्च तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड को मंजूरी दी है। ये डिविडेंड उन्हीं निवेशकों को मिलेंगे, जिनके पास इन कंपनियों के शेयर पहले से उपलब्ध होंगे। डिविडेंड के लिए इन कंपनियों का रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते आने वाला है।

Tata Motors

देश की प्रमुख कार कंपनी ने ₹6 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है। मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 51% गिरकर ₹8,470 करोड़ रहा। हालांकि कंपनी की कुल कमाई ₹1,19,503 करोड़ पर स्थिर रही। साल 2025 में अब तक इसके शेयर 4.4% गिरे हैं।

HDFC AMC

एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने ₹90 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है। इससे पहले ₹70 का अंतरिम डिविडेंड भी दिया गया था। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 18% बढ़कर ₹638.5 करोड़ और रेवेन्यू 30% बढ़कर ₹901 करोड़ रहा। साल 2025 में इसके शेयर 14.6% का रिटर्न दे चुके हैं।

Bank of Baroda

सरकारी बैंक ने ₹8.35 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 6 जून 2025 है। मार्च तिमाही में बैंक का मुनाफा 3.3% बढ़कर ₹5048 करोड़ रहा, लेकिन नेट इंटरेस्ट इनकम 6.6% घटी है।

TCS

इस आईटी कंपनी ने ₹30 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड दिया है। FY25 में कुल ₹126 प्रति शेयर डिविडेंड दिया गया, जिसमें ₹66 का स्पेशल डिविडेंड शामिल है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 16% से ज्यादा गिरे हैं।

Tata Steel

कंपनी ने ₹3.6 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 6 जून है। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 117% बढ़कर ₹1200.88 करोड़ हो गया है, मुख्य रूप से कच्चे माल की लागत घटने और बिक्री बढ़ने के कारण। इसके शेयर 2025 में 15% चढ़े हैं।

JSW Energy

इस पावर कंपनी ने ₹2 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 16.1% बढ़कर ₹408 करोड़ और रेवेन्यू 15.7% बढ़कर ₹3,189.4 करोड़ रहा। इसके शेयर अब तक 21% गिरे हैं।

Dr. Lal Pathlabs

डायग्नोस्टिक सर्विस देने वाली कंपनी ने ₹6 का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है। FY25 में कुल ₹24 प्रति शेयर डिविडेंड दिया गया (3 बार ₹6 का अंतरिम डिविडेंड)। मार्च तिमाही में मुनाफा 81.4% बढ़कर ₹155 करोड़ और रेवेन्यू 10.5% बढ़कर ₹603 करोड़ रहा। इसके शेयर इस साल 5.7% गिरे हैं।

इसके अलावा Inox India, Jindal Saw और Container Corporation of India ने भी ₹2 प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड घोषित किया है। इन कंपनियों की रिकॉर्ड डेट नजदीक है।

डिविडेंड स्टॉक और उनका रिकॉर्ड डेट

स्टॉकरिकॉर्ड डेटडिविडेंड अमाउंट
Tata MotorsJune 4, 2025₹6 per share
Inox IndiaJune 4, 2025₹2 per share
Tata Consultancy ServicesJune 4, 2025₹30 per share
Jindal SawJune 5, 2025₹2 per share
Tata SteelJune 6, 2025₹3.6 per share
JSW EnergyJune 6, 2025₹2 per share
Container Corporation of IndiaJune 6, 2025₹2 per share
HDFC AMCJune 6, 2025₹90 per share
Dr. Lal PathlabsJune 6, 2025₹6 per share
Bank of BarodaJune 6, 2025₹8.35 per share
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।