return to news
  1. Defence Stocks में जमकर खरीदारी, Bharat Electronics और Mazagon Dock समेत कई शेयर 8% तक चढ़े

मार्केट न्यूज़

Defence Stocks में जमकर खरीदारी, Bharat Electronics और Mazagon Dock समेत कई शेयर 8% तक चढ़े

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 05, 2026, 14:28 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Bharat Electronics के शेयरों में आज 4.40 फीसदी तक की तेजी देखी गई। वहीं Mazagon Dock Shipbuilders का शेयर तो 8 फीसदी से ज्यादा उछल गया। Hindustan Aeronautics के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

defence-stocks-rally-bharat-electronics

डिफेंस शेयरों में तेजी के लिए कई अहम फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Defence Stocks: आज 05 मार्च को भारतीय बाजार में डिफेंस सेक्टर के शेयरों में दमदार रैली दिख रही है। बाजार में 3 दिन की गिरावट के बाद आज रिकवरी नजर आ रही है। इसी माहौल में कई डिफेंस कंपनियों के शेयर 4% तक चढ़ गए। बता दें कि मिडिल-ईस्ट में तनाव हर दिन बढ़ता जा रहा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच टकराव जारी है। युद्ध के माहौल में आमतौर पर डिफेंस स्टॉक्स को लेकर सेंटीमेंट पॉजिटिव हो जाता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में दिखी खरीदारी

Bharat Electronics के शेयरों में आज 4.40 फीसदी तक की तेजी देखी गई। वहीं Mazagon Dock Shipbuilders का शेयर तो 8 फीसदी से ज्यादा उछल गया। Hindustan Aeronautics के शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके चलते Nifty Defence Index में रिपोर्ट लिखे जाने के समय 2.51 फीसदी की तेजी थी।

क्या है डिफेंस शेयरों में तेजी की वजह?

डिफेंस शेयरों में तेजी के लिए कई अहम फैक्टर्स जिम्मेदार हैं। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ती भू-राजनीतिक स्थिति के कारण दुनिया भर के देशों में सुरक्षा और रक्षा तैयारियों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे माहौल में मिसाइल, रडार, ड्रोन, निगरानी प्रणाली और गोला-बारूद की मांग बढ़ने की उम्मीद रहती है।

आज शिपबिल्डिंग कंपनियों जैसे Mazagon Dock Shipbuilders के शेयर भी बढ़े। दरअसल खबर है कि भारतीय नौसेना जर्मनी की कंपनी Thyssenkrupp Marine Systems से लगभग ₹99,000 करोड़ की छह पनडुब्बियों (submarines) की डील फाइनल कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इन पनडुब्बियों का निर्माण मुंबई में Mazagon Dock द्वारा किया जा सकता है, जिससे कंपनी के ऑर्डर और बिजनेस बढ़ने की उम्मीद है।

Cochin Shipyard के शेयर भी इस खबर के बाद 2% से ज्यादा बढ़ गए। कुल मिलाकर, भू-राजनीतिक तनाव, सस्ते स्तर पर खरीदारी और संभावित बड़े रक्षा सौदों की उम्मीद ने डिफेंस सेक्टर के शेयरों को सहारा दिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख