return to news
  1. Dabur India Q2 Results: निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा, सितंबर तिमाही में 6.5% बढ़ा मुनाफा

मार्केट न्यूज़

Dabur India Q2 Results: निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा, सितंबर तिमाही में 6.5% बढ़ा मुनाफा

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 30, 2025, 18:31 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Dabur India Q2: डाबर इंडिया ने सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 5.3 फीसदी की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की। कंपनी का वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में 3191 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 3028 करोड़ रुपये था।

शेयर सूची

Dabur India

Dabur India: डाबर इंडिया ने 2.75 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है।

Dabur India Q2 Results: FMCG कंपनी डाबर इंडिया ने आज 30 अक्टूबर को FY26 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 6.5 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस दौरान 444.79 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 417.52 करोड़ रुपये था। कंपनी के शेयरों में आज 1.40 फीसदी की गिरावट रही और यह स्टॉक BSE पर 500.90 रुपये के भाव पर बंद हुए।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Dabur India का रेवेन्यू 5.3 फीसदी बढ़ा

डाबर इंडिया ने सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 5.3 फीसदी की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की। कंपनी का वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में 3191 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 3028 करोड़ रुपये था।

Dabur India ने डिविडेंड का ऐलान

डाबर इंडिया ने 2.75 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि उसका कुल डिविडेंड भुगतान 487.76 करोड़ रुपये होगा। डाबर इंडिया के CEO मोहित मल्होत्रा ​​ने कहा कि कंपनी के भारतीय कारोबार ने अपने पोर्टफोलियो के 95 फीसदी हिस्से में मार्केट शेयर में बढ़ोतरी दर्ज की है।

Dabur India के CEO ने क्या कहा?

कंपनी के सीईओ मल्होत्रा ने कहा, “इस तिमाही का हमारा प्रदर्शन डाबर की मजबूती और ग्राहकों के भरोसे को दिखाता है। बदलते आर्थिक माहौल और GST से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद, हमने रेवेन्यू (टॉपलाइन) और मुनाफे (बॉटमलाइन) दोनों में अच्छी वृद्धि दर्ज की है, जिससे हमारे प्रमुख श्रेणियों में नेतृत्व की स्थिति और मजबूत हुई है।”

डाबर ने शुरू किया निवेश कारोबार

डाबर इंडिया के बोर्ड ने Dabur Ventures नाम से एक नई निवेश शाखा शुरू करने की मंजूरी दी है। इस पहल के तहत कंपनी लगभग ₹500 करोड़ तक का निवेश करेगी, ताकि नई और डिजिटल-फर्स्ट कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदी जा सके। डाबर इंडिया ने बताया कि यह पूरी राशि कंपनी की अपनी बैलेंस शीट से ही दी जाएगी। सीईओ मल्होत्रा ने कहा, “हम ऐसे नए और आधुनिक कारोबारों में निवेश करेंगे जो पर्सनल केयर, हेल्थ केयर, वेलनेस फूड्स, बेवरेजेज और आयुर्वेद के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि इस कदम का उद्देश्य कंपनी के प्रीमियम उत्पादों की दिशा में आगे बढ़ना और उभरते उपभोक्ता बाजारों में नए अवसर खोजना है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख