return to news
  1. Cupid share: 6 महीने में करीब 390% रिटर्न, लेकिन आज अचानक लग गया लोअर सर्किट, क्या है पूरा मामला?

मार्केट न्यूज़

Cupid share: 6 महीने में करीब 390% रिटर्न, लेकिन आज अचानक लग गया लोअर सर्किट, क्या है पूरा मामला?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड January 02, 2026, 15:02 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Cupid में आज लगातार 13 दिनों से चल रही तेजी पर ब्रेक लग गया। कंपनी ने एक्सचेंज पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, जिसे स्टॉक में अचानक आई तेज गिरावट का कारण माना जा सके। ऐसे में प्रॉफिट बुकिंग शेयरों में गिरावट की एक वजह हो सकती है।

शेयर सूची

Cupid

Cupid में आज लगातार 13 दिनों से चल रही तेजी पर ब्रेक लग गया।

Cupid share price: कॉन्ट्रासेप्टिव प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Cupid के शेयरों में आज 02 जनवरी को 20 परसेंट का लोअर सर्किट लग गया है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह स्टॉक BSE पर 419.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था। दिलचस्प बात यह है कि इस शेयर ने अपने निवेशकों को लगातार और जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में ही यह शेयर करीब 48 फीसदी चढ़ गया था। पिछले 6 महीने में इसने 390 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया। तो अब सवाल यह है कि आज इसके शेयरों में अचानक बिकवाली की क्या वजह है?
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Cupid में आज अचानक क्यों लगा लोअर सर्किट

Cupid में आज लगातार 13 दिनों से चल रही तेजी पर ब्रेक लग गया। कंपनी ने एक्सचेंज पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, जिसे स्टॉक में अचानक आई तेज गिरावट का कारण माना जा सके। ऐसे में प्रॉफिट बुकिंग शेयरों में गिरावट की एक वजह हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शेयर फिलहाल लॉन्ग टर्म एडिशनल सर्विलांस मेजर (ASM) के स्टेज-1 में है, यानी एक्सचेंज इस पर खास निगरानी रख रहा है। इसके बावजूद 2025 में यह शेयर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों में शामिल रहा।

Cupid की शेयरहोल्डिंग की बात करें तो कंपनी के प्रमोटर आदित्य हलवासिया के पास अपनी व्यक्तिगत हैसियत में 32.58% हिस्सेदारी है। इसके अलावा Columbia Petro Chem Pvt. Ltd. के पास कंपनी की 12.98% हिस्सेदारी है। इसके अलावा FIIs के पास 2.58 फीसदी और DIIs के पास 0.35 फीसदी हिस्सेदारी है। पब्लिक के पास कंपनी के 51.51 फीसदी शेयर हैं।

पिछले कुछ समय से चर्चा में है शेयर

Cupid के बोर्ड ने हाल ही में सऊदी अरब में नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने को मंजूरी दी है। कंपनी के मुताबिक, यह नई यूनिट उसकी FMCG विस्तार रणनीति को मजबूत करेगी। इससे मिडिल ईस्ट और GCC देशों में सप्लाई तेज होगी, प्रोडक्ट्स की उपलब्धता बढ़ेगी और बाजार में कंपनी की पहुंच और मजबूत होगी।

Cupid का बिजनेस

Cupid Ltd भारत की प्रमुख गर्भनिरोधक उत्पाद बनाने वाली कंपनी है। यह पुरुष और महिला कंडोम, पर्सनल लुब्रिकेंट्स और IVD किट्स बनाती है। कंपनी दुनिया की पहली ऐसी कंपनी है जिसे WHO/UNFPA से पुरुष और महिला दोनों कंडोम सप्लाई करने की मंजूरी मिली है। कंपनी ने हाल ही में FMCG सेक्टर में भी कदम रखा है। अब यह डियोड्रेंट, परफ्यूम, फेस वॉश, हेयर ऑयल जैसे प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर रही है, जिससे उसका बिजनेस बढ़ रहा है।

हाल ही में कंपनी के प्रमोटर्स ने गिरवी रखे गए शेयर भी छुड़ाए हैं। सितंबर 2025 तक प्रमोटर्स की प्लेज्ड हिस्सेदारी 36.13% से घटकर 20% रह गई है, जो कंपनी की बेहतर होती वित्तीय स्थिति को दिखाता है। Q2 FY26 में कंपनी का प्रदर्शन भी मजबूत रहा। इस तिमाही में Cupid की आय सालाना 91.4% बढ़कर ₹90 करोड़ हो गई, जबकि शुद्ध मुनाफा 140% उछलकर ₹24 करोड़ पहुंच गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख