return to news
  1. Corona Remedies IPO allotment: शेयर मिले या नहीं? NSE, BSE या Bigshare Services पर ऐसे कर सकते हैं चेक

मार्केट न्यूज़

Corona Remedies IPO allotment: शेयर मिले या नहीं? NSE, BSE या Bigshare Services पर ऐसे कर सकते हैं चेक

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड December 12, 2025, 09:05 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Corona Remedies के IPO को सभी कैटेगरी में निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 278.52 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) का हिस्सा 208.88 गुना, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 28.73 गुना और एम्प्लॉयीज का हिस्सा 14.72 गुना सब्सक्राइब हो गया।

Corona Remedies IPO allotment

Corona Remedies IPO allotment: इसके निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 11 दिसंबर को होना है।

Corona Remedies IPO allotment: कोरोना रेमेडीज के आईपीओ में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया, जिसके चलते यह कुल 137.04 गुना सब्सक्राइब हो गया। यह मेनबोर्ड आईपीओ 8 से 10 दिसंबर तक खुला था, जिसके शेयरों की लिस्टिंग अब 15 दिसंबर को BSE और NSE पर होगी। वहीं इसके निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज 11 दिसंबर को होना है। इस आईपीओ का इश्यू साइज 655.37 करोड़ रुपये है। इसका प्राइस बैंड 1008-1062 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने भी इस आईपीओ में अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE, NSE या Bigshare Services की वेबसाइट पर जाना होगा। चलिए एक बार प्रोसेस समझ लेते हैं।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Bigshare Services पर स्टेटस चेक करने का ये है तरीका

  • Bigshare Services के IPO अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं।
  • दिए गए तीन सर्वर्स में से एक सेलेक्ट करें।
  • लिस्ट में से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • PAN कार्ड नंबर, ऐप्लिकेशन नंबर, बेनिफिशरी आईडी में से कोई एक सेलेक्ट करें।
  • कैप्चा वेरिफिकेशन को पूरा करें।
  • सर्च पर क्लिक करें।

Corona Remedies IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Corona Remedies के आईपीओ को सभी कैटेगरी में निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 278.52 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) का हिस्सा 208.88 गुना, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 28.73 गुना और एम्प्लॉयीज का हिस्सा 14.72 गुना सब्सक्राइब हो गया। इस तरह ओवरऑल यह आईपीओ 137.04 गुना भरा है।

Corona Remedies का बिजनेस

अगस्त 2004 में बनी कोरोना रेमेडीज लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल कंपनी है जो महिलाओं की हेल्थकेयर, कार्डियोलॉजी, पेन मैनेजमेंट, यूरोलॉजी और दूसरे इलाज के क्षेत्रों में प्रोडक्ट डेवलप, मैन्युफैक्चर और मार्केटिंग करती है। 30 जून 2025 तक कंपनी के डाइवर्स पोर्टफोलियो में महिलाओं की हेल्थकेयर, कार्डियो-डायबिटीज, पेन मैनेजमेंट, यूरोलॉजी और मल्टीस्पेशियलिटी फार्मास्यूटिकल्स (जिसमें विटामिन/मिनरल्स/न्यूट्रिशन, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और रेस्पिरेटरी शामिल हैं) जैसे इलाज के क्षेत्रों में 71 ब्रांड शामिल हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख