return to news
  1. CMR Green Technologies IPO का आज आखिरी दिन, अभी तक 9 गुना से ज्यादा हो चुका है सब्सक्राइब, ये है कंपनी का फ्यूचर प्लान

मार्केट न्यूज़

CMR Green Technologies IPO का आज आखिरी दिन, अभी तक 9 गुना से ज्यादा हो चुका है सब्सक्राइब, ये है कंपनी का फ्यूचर प्लान

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड July 05, 2026, 13:36 IST

सारांश

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज आईपीओ में निवेश करने का आज 5 जून को आखिरी दिन है। दूसरे दिन तक यह आईपीओ 9.66 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

cmr-green-technolgies-day-last

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज आईपीओ में दांव लगाने का आज आखिरी मौका है। | Image: cmr.co.in

भारतीय शेयर बाजार में IPO को लेकर निवेशकों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में देश की बड़ी मेटल रिसाइकिलिंग कंपनी सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आज यानी 5 जून को बंद होने जा रहा है। निवेश करने के लिहाज से आज इस आईपीओ में दांव लगाने का आखिरी मौका है। ग्रे मार्केट से लेकर आम निवेशकों के बीच इस आईपीओ को लेकर काफी अच्छी हलचल देखी जा रही है। अगर आप भी आज आखिरी दिन इस आईपीओ में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए इसके जीएमपी, सब्सक्रिप्शन स्टेटस और कंपनी के फाइनेंशियल रिकॉर्ड को जानना बेहद जरूरी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दो दिनों में मिला जबरदस्त सब्सक्रिप्शन

शुरुआती दो दिनों के कारोबार में निवेशकों ने इस आईपीओ को हाथों हाथ लिया है। दूसरे दिन यानी 4 जून की शाम तक यह आईपीओ कुल 9.66 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। इसमें सबसे ज्यादा उत्साह एनआईआई यानी नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स कैटेगरी में देखा गया है, जहां यह 21.85 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं आम रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा भी 8.01 गुना भरा जा चुका है। इसके अलावा क्यूआईबी कैटेगरी में इसे 3.45 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। आज आखिरी दिन होने की वजह से इन आंकड़ों में और भी बड़ी बढ़त देखने को मिल सकती है, क्योंकि कई बड़े निवेशक आखिरी वक्त पर ही अपना दांव लगाते हैं।

कमाई के मोर्चे पर कितनी है मजबूत?

अगर कंपनी के बिजनेस और कमाई की बात करें तो सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का परफॉर्मेंस काफी बेहतर रहा है। फाइनेंसियल ईयर 2025 में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 12 पर्सेंट बढ़कर 6,666.5 core रुपये पर पहुंच गया था, जो इससे पिछले साल 5,952.4 करोड़ रुपये था। वहीं मुनाफे की बात करें तो कंपनी ने शानदार वापसी की है। फाइनेंसियल ईयर 2025 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 155 करोड़ रुपये रहा है, जबकि इससे पिछले साल कंपनी को एक बड़े एडजस्टमेंट की वजह से 838.5 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। इसके अलावा चालू फाइनेंसियल ईयर 2026 के शुरुआती 9 महीनों में भी कंपनी ने 6,275.5 करोड़ रुपये के रेवेन्यू पर 162.3 करोड़ रुपये का शानदार नेट प्रॉफिट कमाया है।

बता दें कि यह पूरा IPO 630.88 करोड़ रुपये का है और यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी OFS पर आधारित है। इसका मतलब यह है कि आईपीओ के जरिए बिकने वाले सभी 3.29 करोड़ शेयर कंपनी के मौजूदा प्रमोटर्स और बड़े शेयरधारकों द्वारा बेचे जा रहे हैं। चूंकि यह पूरी तरह ओएफएस है, इसलिए आईपीओ से मिलने वाला कोई भी पैसा सीधे कंपनी के पास नहीं जाएगा। यह सारा पैसा शेयर बेचने वाले प्रमोटर्स को मिलेगा। कंपनी ने साफ किया है कि इस आईपीओ को लाने का मुख्य उद्देश्य शेयर मार्केट में लिस्ट होना है, जिससे बाजार में कंपनी की पहचान और ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी। साथ ही इससे मौजूदा निवेशकों को अपने शेयर बेचने के लिए एक बेहतर मंच मिल सकेगा। रिटेल निवेशकों के लिए इसमें कम से कम 78 शेयरों का एक लॉट तय किया गया है, जिसके लिए 14,976 रुपये का निवेश करना होगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख