return to news
  1. CMPDI IPO Subscription Day 3: आखिरी दिन भी निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स, अब तक महज 61% सब्सक्राइब

मार्केट न्यूज़

CMPDI IPO Subscription Day 3: आखिरी दिन भी निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स, अब तक महज 61% सब्सक्राइब

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 24, 2026, 14:37 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

CMPDI IPO: जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट यानी 12 मार्च, 2026 को या उससे पहले कोल इंडिया के शेयर थे, वे CMPDI IPO के शेयरधारक कोटे के तहत आवेदन करने के पात्र होंगे। बता दें कि शेयरहोल्डर कोटे और खुदरा निवेशकों के हिस्से के तहत आवेदन करने से शेयरों के आवंटन की संभावना बढ़ जाती है।

CMPDI IPO

CMPDI IPO: यह एक कंसल्टेंसी कंपनी है जो कोयला और अन्य खनिजों से जुड़े पूरे काम में तकनीकी और सलाहकारी सेवाएं देती है।

CMPDI IPO Subscription: कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) के आईपीओ में आज सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन है। यह पब्लिक इश्यू अब तक 0.61 गुना ही सब्सक्राइब हो सका है। इसे कुल 4,82,77,840 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 7,97,89,500 शेयर हैं। इस आईपीओ का इश्यू साइज 1,842.12 करोड़ रुपये है और यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) पर बेस्ड है। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 25 मार्च को किया जाएगा। वहीं लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 30 मार्च तय की गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

CMPDI IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 1.89 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 0.22 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 0.25 गुना
  • एम्प्लॉयी रिजर्व्ड- 0.15 गुना
  • शेयरहोल्डर कोटा- 0.27 गुना
  • टोटल- 0.61 गुना
  • (BSE, 24 Mar 2026 | 02:21:00 PM)

CMPDI IPO में शेयरहोल्डर कोटा भी उपलब्ध

सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) कोल इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इस आईपीओ में शेयरहोल्डर कोटा के तहत ₹184.21 करोड़ (इश्यू का 10%) मूल्य के इक्विटी शेयर आरक्षित किए गए हैं। अगर आपके पास रिकॉर्ड डेट से पहले कोल इंडिया का एक भी शेयर था, तो आप इस कोटा में भी अप्लाई कर सकते हैं।

जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट यानी 12 मार्च, 2026 को या उससे पहले कोल इंडिया के शेयर थे, वे CMPDI IPO के शेयरधारक कोटे के तहत आवेदन करने के पात्र होंगे। बता दें कि शेयरहोल्डर कोटे और खुदरा निवेशकों के हिस्से के तहत आवेदन करने से शेयरों के आवंटन की संभावना बढ़ जाती है।

CMPDI का बिजनेस

CMPDI एक कंसल्टेंसी कंपनी है जो कोयला और अन्य खनिजों से जुड़े पूरे काम में तकनीकी और सलाहकारी सेवाएं देती है। इसमें कोयला और खनिज की खोज (exploration), माइन प्लानिंग और डिजाइन, इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, जियोमैटिक्स, विशेष तकनीकी सेवाएं, पर्यावरण प्रबंधन और मैनेजमेंट सिस्टम जैसी सेवाएं शामिल हैं। कंपनी मुख्य रूप से कोयला उद्योग के लिए काम करती है, लेकिन अन्य खनिज क्षेत्रों में भी सेवाएं देती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख