return to news
  1. CMPDI IPO: पहले दिन तक महज 7% सब्सक्राइब, शेयरहोल्डर कोटा में ये लोग ही कर सकेंगे अप्लाई

मार्केट न्यूज़

CMPDI IPO: पहले दिन तक महज 7% सब्सक्राइब, शेयरहोल्डर कोटा में ये लोग ही कर सकेंगे अप्लाई

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 21, 2026, 13:45 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

CMPDI IPO: जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट यानी 12 मार्च, 2026 को या उससे पहले कोल इंडिया के शेयर थे, वे CMPDI IPO के शेयरधारक कोटे के तहत आवेदन करने के पात्र होंगे। बता दें कि शेयरहोल्डर कोटे और खुदरा निवेशकों के हिस्से के तहत आवेदन करने से शेयरों के आवंटन की संभावना बढ़ जाती है।

CMPDI IPO

CMPDI IPO: सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) कोल इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

CMPDI IPO: कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) के आईपीओ को पहले दिन निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला। 20 मार्च को पहले दिन यह पब्लिक इश्यू सिर्फ 7 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका। इसे कुल 52,51,120 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 7,97,89,500 शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 24 मार्च तक निवेश का मौका रहेगा। इस आईपीओ का इश्यू साइज 1,842.12 करोड़ रुपये है और यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) पर बेस्ड है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

CMPDI IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 0.05 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 0.10 गुना
  • एम्प्लॉयी रिजर्व्ड- 0.06 गुना
  • शेयरहोल्डर कोटा- 0.11 गुना
  • टोटल- 0.07 गुना
  • (BSE, 20 Mar 2026 | 05:00:00 PM)

CMPDI IPO में शेयरहोल्डर कोटा भी उपलब्ध

सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (CMPDI) कोल इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इस आईपीओ में शेयरहोल्डर कोटा के तहत ₹184.21 करोड़ (इश्यू का 10%) मूल्य के इक्विटी शेयर आरक्षित किए गए हैं। अगर आपके पास रिकॉर्ड डेट से पहले कोल इंडिया का एक भी शेयर था, तो आप इस कोटा में भी अप्लाई कर सकते हैं।

जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट यानी 12 मार्च, 2026 को या उससे पहले कोल इंडिया के शेयर थे, वे CMPDI IPO के शेयरधारक कोटे के तहत आवेदन करने के पात्र होंगे। बता दें कि शेयरहोल्डर कोटे और खुदरा निवेशकों के हिस्से के तहत आवेदन करने से शेयरों के आवंटन की संभावना बढ़ जाती है।

CMPDI का बिजनेस

CMPDI एक कंसल्टेंसी कंपनी है जो कोयला और अन्य खनिजों से जुड़े पूरे काम में तकनीकी और सलाहकारी सेवाएं देती है। इसमें कोयला और खनिज की खोज (exploration), माइन प्लानिंग और डिजाइन, इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, जियोमैटिक्स, विशेष तकनीकी सेवाएं, पर्यावरण प्रबंधन और मैनेजमेंट सिस्टम जैसी सेवाएं शामिल हैं। कंपनी मुख्य रूप से कोयला उद्योग के लिए काम करती है, लेकिन अन्य खनिज क्षेत्रों में भी सेवाएं देती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख