return to news
  1. Clean Max Enviro Energy Solutions Ltd. के शेयर 8.83% डिस्काउंट पर हुए लिस्ट, निवेशकों को तगड़ा झटका

मार्केट न्यूज़

Clean Max Enviro Energy Solutions Ltd. के शेयर 8.83% डिस्काउंट पर हुए लिस्ट, निवेशकों को तगड़ा झटका

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड March 02, 2026, 10:00 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO Listing: आज क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन्स लिमिटेड के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो गए हैं। एनएसई पर शेयर 8.83% के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए, जिससे निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है।

आईपीओ लिस्टिंग

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन्स आईपीओ की लिस्टिंग आज

Clean Max Enviro Energy Solutions Ltd. Share Price: 3,100 करोड़ रुपये का क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन्स आईपीओ की आज लिस्टिंग हो गई है। क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन्स लिमिटेड के शेयर एनएसई पर 8.83% डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुए हैं और इस तरह से निवेशकों को प्रति शेयर 93 रुपये का घाटा उठाना पड़ा है। 1,053 रुपये इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर 960 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। यह बुक बिल्ड इश्यू था, जिसमें फ्रेश शेयरों के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल शेयर भी शामिल थे। 1,200 करोड़ रुपये के जहां 1.14 करोड़ फ्रेश शेयर थे, वहीं 1,900 करोड़ रुपये के कुल 1.80 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल कंपोनेंट शामिल था। क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन्स का सब्सक्रिप्शन विंडो 23 फरवरी को खुला था, जबकि बोली लगाने की आखिरी डेट 25 फरवरी थी। 26 फरवरी को इसका अलॉटमेंट फाइनलाइज कर दिया गया था, जबकि आज इसके शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट होने जा रहे हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
प्राइस बैंडः 1,053 रुपये प्रति शेयर
लॉट साइजः 14
रिटेल इन्वेस्टरों के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंटः 14,742 रुपये
sNII के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंटः 2,06,388 रुपये
bNII के लिए मिनिमम इन्वेस्टमेंटः 10,02,456 रुपये

इस इश्यू में कर्मचारियों के लिए 100 रुपये की छूट पर 3,14,795 शेयरों का रिजर्वेशन शामिल

कैसा रहा था सब्सक्रिप्शन

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन्स का आईपीओ 0.99 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 25 फरवरी शाम 6:54:45 बजे (तीसरा दिन) तक, रिटेल कैटेगरी में पब्लिक इश्यू 0.07 गुना, क्यूआईबी (एक्ज एंकर) में 2.99 गुना और एनआईआई कैटेगरी में 0.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Clean Max Enviro Energy Solutions Ltd. के बारे में

सीआरआईएसआईएल (CRISIL) रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च, 2025 तक क्लीन मैक्स एनवायरो भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर कंपनी है। 31 जुलाई, 2025 तक, कंपनी के पास 2.54 गीगावाट की ऑपरेशनल, स्वामित्व वाली और प्रबंधित क्षमता है और इसके अलावा 2.53 गीगावाट की अनुबंधित क्षमता निर्माणाधीन है। इसकी प्रमुख सेवाओं में रिन्यूएबल एनर्जी की आपूर्ति, एनर्जी सर्विसेज देना और कार्बन क्रेडिट सॉल्यूशन्स उपलब्ध कराना शामिल हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख